{"_id":"5c34ffd1bdec22571c312ab5","slug":"141546977233-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के कारण सुबह समय पर नहीं आई पेयजल सप्लाई, सफाईकर्मियों ने भी नहीं उठाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के कारण सुबह समय पर नहीं आई पेयजल सप्लाई, सफाईकर्मियों ने भी नहीं उठाया कूड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कर्मचारियों की हड़ताल का जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला। हड़ताल के चलते सुबह घरों में पेयजल सप्लाई समय पर नहीं आई तो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शहर में से कूड़ा नहीं उठाया। इसी तरह बिजली निगम के कार्यालयों में भी स्टाफ हड़ताल पर रहा। इस कारण नया कनेक्शन लेने से लेकर गलत बिल ठीक करवाने का कामकाज भी ठप रहा। वहीं रोडवेज की सुबह पोंटा साहिब और बल्लभगढ़ रूट की बसें गंतव्य की ओर रवाना नहीं हो सकी। उसके बाद नए कंडक्टर-ड्राइवरों के सहारे बसों का संचालन शुरू करवा दिया। दोपहर बाद तक पुराने कर्मचारी भी ड्यूटी पर आ गए। अधिकारियों के अनुसार मात्र 25 कंडक्टर-ड्राइवर ही हड़ताल पर रहे। बुधवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात रहा।
सुबह खुद एक्सईएन ने वाटर वर्क्स पर पहुंचकर शुरू करवाई सप्लाई
वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण सुबह एक्सईएन संजीव त्यागी खुद कैमरी रोड स्थित वाटर वर्क्स पर पहुंचे। यहां उन्होंने पेयजल सप्लाई शुरू करवाई। महाबीर कॉलोनी इलाकों में दोपहर बाद तक पेयजल सप्लाई नहीं आई। इस कारण कुछ देर के लिए जरूर शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर निगम के 460 सफाई कर्मचारी रहे हड़ताल पर
नगर निगम के अनुबंधित और सरकारी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण शहर से करीब 150 मीट्रिक टन कचरा नहीं उठाया जा सका। शहर में अलग-अलग ड्यूटी के अनुसार कर्मचारी रोजाना सुबह और शाम के समय भी सफाई करते हैं। मगर मंगलवार को कर्मचारी सफाई करने के बजाय नगर निगम कार्यालय पहुंचे और यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों के अलावा बाकी कर्मचारी करते रहे काम
नगर निगम कार्यालय में सिर्फ सफाईकर्मी ही हड़ताल पर थे, जबकि अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर रहे। नागरिक सेवा केंद्र में भी सभी सेवाएं बहाल रही। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने जैसे रूटीन के कार्य चलते रहे। इसी तरह अन्य ब्रांचों में भी कामकाज सामान्य रूप से जारी रहा।
बड़ा फाल्ट आया तो बिजली सप्लाई में हो सकती है दिक्कत
बिजली सप्लाई भी पूरे दिन सामान्य रही। बिजली निगम के अधिकारी लगातार बिजली घरों से अपडेट लेते रहे। लाइनों की मेंटेनेंस के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मुस्तैद रखा गया। हालांकि बिजली निगम की कई यूनियनों से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण सिर्फ ऑफिशियल कामकाज प्रभावित हुआ, लेकिन सप्लाई में कहीं बड़ी दिक्कत नहीं हुई। अधिकारियों का भी कहना था कि अगर कोई बड़ा फाल्ट आया तो परेशानी बढ़ सकती है। फिलहाल तक स्थिति सामान्य रही।
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहर में सफाई नहीं हो सकी। बुधवार को भी हड़ताल रहेगी। वीरवार को पूरे दिन सफाई अभियान चलाकर कचरा उठवाया जाएगा।
-सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम
जन स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। पेयजल सप्लाई में देरी जरूर हुई, लेकिन पूरे शहर में सप्लाई जरूर पहुंची है। कैमरी रोड पर तो मैंने खुद जाकर सप्लाई शुरू करवाई है।
-संजीव त्यागी, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
रोडवेज की केवल दो बसें मिस हुई हैं। बाकी बसों को निर्धारित रूटों पर भेजा गया है। सिर्फ 25 कर्मचारी ही हड़ताल पर रहे। किसी भी तरह से व्यवस्था नहीं बिगड़ी।
-जितेंद्र यादव, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज
बिजली व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु रही। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी मुस्तैद किया हुआ था। सिर्फ ऑफिशियल कामकाज में कुछ बाधा आई है।
रविंद्र घनघस, एसडीओ, बिजली निगम