{"_id":"5a0f376d4f1c1b0d698bc6dc","slug":"141510946669-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत करणी सभा ने सिनेमाघरों में जाकर कहा फिल्म पदमावती न चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत करणी सभा ने सिनेमाघरों में जाकर कहा फिल्म पदमावती न चलाएं
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
फिल्म पद्मावती के खिलाफ राजपूत करणी सभा ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। राजपूत करणी सभा के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह ने कहा कि फिल्म को किसी सूरत में नहीं चलने देंगे। चाहे इसके लिए हमें पीवीआर की बिजली काटनी पड़े या फिर सड़कें खोदनी पड़े।
राजपूत करणी सेना के सदस्य प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह राजपूत धर्मशाला में एकत्रित हुए। राजपूत समाज के इन लोगों ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजपूत करणी सभा के सदस्य बाइक रैली से लघु सचिवालय पहुंचे। यहां संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। काफी देर तक नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए डीसी नहीं मिलने पर सीटीएम शालिनी चेतल को मांगपत्र सौंपा। इसमें पद्मावती फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदेशाध्यक्ष भवानी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय फिल्मों में इतिहास से छेड़छाड़ ठीक नहीं है। संजय लीला भंसाली की हर फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ होती है। इससे पहले बाजी राव मस्तानी फिल्म में भी इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पद्मावती फिल्म को प्रदर्शित होने से रोकने के लिए जान देने को भी तैयार है। किसी सिनेमा में फिल्म चलाने का प्रयास किया गया तो इसे रोका जाएगा। चाहे पीवीआर की बिजली काटनी पड़े या फिर पीवीआर के आगे सड़क खोदनी पड़े। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान शाही घराना फिल्म को भी मंजूर कर ले तो भी हम नहीं चलने देंगे। यह एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का मामला है।
सिनेमाघरों में पहुंचे
प्रदर्शनकारी शहर के सिनेमाघरों में पहुंचे। यहां उन्होंने इस फिल्म को न चलाने का अनुरोध किया। सिनेमाघरों की ओर से भी फिल्म को न चलाने की बात पर सहमति जताई गई। इस अवसर पर मेरा स्वर्णिम हिंद के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र यादव, करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राघव, जिलाध्यक्ष मनीष निर्वाण, मनोज राठौड़, विजय वर्मा, दीपू सोलंकी, हरि सिंह राठौड़, संजय तंवर, विनोद चौहान, श्रवण राठौड़, मनोज राठौड़, अमन राघव, मूना राजपूत, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, सतपाल राठौड़, मोहन सिंह तंवर, कृष्ण सांखला, नीरज, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।