{"_id":"59f62afa4f1c1b70548b9d79","slug":"141509305082-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से कन्या कुमारी तक 20 राज्यों के कलाकार देंगे 25 प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से कन्या कुमारी तक 20 राज्यों के कलाकार देंगे 25 प्रस्तुतियां
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा स्वर्ण जयंती समापन समारोह में कश्मीर से कन्या कुमारी तक पहाड़ों से लेकर समुद्र तक की संस्कृति की झलक प्रस्तुत होगी। 31 अक्तूबर को महाबीर स्टेडियम में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों के हजारों कलाकार अपने प्रदेश की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। प्रदेश वासियों को समारोह के माध्यम से विभिन्न राज्यों की अलग-अलग संस्कृति देखने का मौका मिलेगा। समारोह में बॉलीवुड कलाकार सोनू निगम अपने मधुर संगीत से उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध करेंगे। फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा हरियाणवी में मंच संचालन करेंगे और अपने फिल्मी डायलॉग से लोगों का मनोरंजन करेंगे। समारोह की तैयारियों के लिए रविवार को विभिन्न राज्यों से आए हजारों कलाकारों ने संयुक्त रूप से महाबीर स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया। हरियाणा के पारंपरिक वाद्य यंत्र सारंगी का मधुर संगीत स्वर्ण जयंती समापन समारोह का खास आकर्षक होगा। जोगी नाथ समुदाय के कलाकार सारंगी की धुन पर हीर-रांझा के प्रेम की गाथा सुनाएंगे। हरियाणवी कलाकारों की पार्टियां कला एवं सांस्कृतिक दल के नेतृत्व में यहां पहुंचे हैं। इनका नेतृत्व सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका, दीपक, रेणु हुड्डा, सुमन दांगी कर रही हैं। समारोह में देशभर के 20 राज्यों से आए कलाकार अपनी विधाओं की शानदार प्रस्तुति देंगे। आंध्रप्रदेश के तपेटागुलू, आसाम के बिहु, गुजरात के सिंधी धमाल, पंजाब के बाजीगर सहित अन्य सभी राज्यों के कलाकारों ने रिहर्सल में हिस्सा लिया। पटियाला के नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति के लिए तैयारियां की।
25 तरह की विधाओं की देंगे प्रस्तुति
समारोह में आए 20 राज्यों के कलाकार 25 तरह की विधाओं की प्रस्तुति देंगे। हरियाणा की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष भर से चल रहे स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के महा समापन समारोह को प्रदेश सरकार ने भारत उदय व हरियाणा उदय के महा शुभारंभ का नाम दिया है। भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू समारोह की शोभा बढ़ाएंगे जबकि राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री से कई नई घोषणाओं की उम्मीदें हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। महाबीर स्टेडियम के भीतर व बाहर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए एसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनका नेतृत्व खुद एडीजीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। हिसार मंडल आयुक्त राजीव रंजन के नेतृत्व में पूरा प्रशासन समारोह की तैयारियों के लिए दिन-रात जुटा हुआ है। उपायुक्त निखिल गजराज ने तमाम आला अधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने खुद व्यक्तिगत स्तर पर पार्किंग, प्रवेश द्वारों, सांस्कृतिक मंच, वीवीआईपी मंच, वीआईपी मंच, मीडिया गैलरी, फील्ड ऑफ प्ले और प्रदर्शनी आदि सभी स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान, हुडा प्रशासक दिनेश यादव, एसडीएम परमजीत चहल, राजीव अहलावत, पृथ्वी सिंह, सीटीएम शालिनी चेतल, जन-संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक कुलदीप सैनी, उपनिदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। आम जन के सुगम प्रवेश के लिए मधुबन पार्क की तरफ से विशेष गेट बनाए गए हैं।