फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मंगाली मोहब्बत में गोली चलाने वाले चार दोषी करार, फैसला 13 को

मंगाली मोहब्बत में गोली चलाने वाले चार दोषी करार, फैसला 13 को

Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंगाली मोहब्बत में गोली चलाने वाले चार दोषी करार, फैसला 13 को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कोर्ट ने हत्या प्रयास के एक मामले में चार लोगों को दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में 13 अक्तूबर को फैसला सुनाएगी। दोषी करार दिए गए लोगों में मंगाली मोहब्बतपुर निवासी राजेेश, सत्यवान, महेंद्र और सुखबीर हैं। इस मामले में 10 अन्य आरोपित भी थे, कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया है।

सदर थाना पुलिस को 27 अप्रैल 2013 को मंगाली मोहब्बतपुर निवासी कृष्ण ने शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार मंगाली मोहब्बतपुर निवासी कृष्ण ने बताया था कि गांव के पास तीन एकड़ जमीन खरीदी थी। वहां खेती करने के लिए परिवार सहित गया था। आरोप था कि गांव के एक व्यक्ति ने उनसे जगह खाली करवाने की जबरदस्ती कोशिश की थी। इससे पहले वह उनके साथ मारपीट भी कर चुका है। 27 अप्रैल को जब वह अपने भाई शेर सिंह, भतीजे सुभाष सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ खेत में गया था। उस दौरान 5-6 गाड़ियों में सवार होकर हथियारों से लैस लोग आए थे। भतीजा सुभाष खेत में ट्रैक्टर चला रहा था, जिसे रोकने का प्रयास किया मगर वह नहीं रोका। ट्रैक्टर न रोकने पर भतीजे पर किसी एक ने गोली चला दी। जब उसे बचाने के लिए शेर सिंह आगे बढ़ा तो उसके ऊपर गोली चलाई थी, जोकि बाजू में जा लगी थी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े चले आए, जिन्हें देखकर सभी वहां से फरार हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था। तब पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर 14 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed