फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बिजली निगम ने पांच प्रतिशत लाइनलॉस कम कर 80 करोड़ बचाए

बिजली निगम ने पांच प्रतिशत लाइनलॉस कम कर 80 करोड़ बचाए

Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने पांच प्रतिशत लाइनलॉस कम कर 80 करोड़ बचाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के हिसार सर्कल ने पिछले एक साल में करीब पांच प्रतिशत लाइनलॉस घटाया है, जिससे निगम ने लगभग 17.38 करोड़ यूनिट बिजली को चोरी होने से बचाया। इससे बिजली निगम को करीब 80 करोड़ का फायदा हुआ।
बिजली निगम ने हिसार सर्कल में लाइनलॉस कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया। निगम की ओर से एक साल में करीब तीन प्रतिशत लाइनलॉस कम करने का टारगेट तय किया गया था। निगम ने करीब 5.11 प्रतिशत लाइनलॉस कम किया। निगम की ओर से हिसार सर्कल के हिसार-फतेहाबाद जिले में 2015-16 में 332 करोड़ यूनिट की बिजली आपूर्ति की, जिसमें करीब 29.30 प्रतिशत लाइनलॉस था। निगम ने वर्ष 2016-17 में 340 करोड़ यूनिट की आपूर्ति की। करीब 17 लाख 38 हजार यूनिट को लाइनलॉस में जाने से बचाया। इससे बिजली निगम को 4.60 रुपये प्रति यूनिट की औसत से करीब 80 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। हिसार सर्कल में 2016-17 में करीब 346 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हुई। निगम को हर महीने औसतन 29 करोड़ रुपये का लाइनलॉस होता है। बिजली निगम ने पिछले एक साल में 23970 बिजली मीटर चेक किए, जिसमें 8064 मीटर पर बिजली चोरी पाई गई। इसमें करीब 14 करोड़ 72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम ने 7.60 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

हिसार सर्कल में अब तक 67 गांव अपग्रेड
बिजली निगम ने जगमग योजना के तहत हिसार सर्कल में अब तक 67 गांवों को अपग्रेड किया, जिसमें 555 किलोमीटर लंबी बिजली की नंगी तारों को बदलकर एरियल बंच्ड केबल लगाई। 6804 खराब मीटर बदलकर नए मीटर लगाए। 34991 मीटरों को घर से बाहर निकाल खंभों पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से हमें लाइनलॉस 29.30 प्रतिशत से कम कर 26 प्रतिशत तक लाने का टारगेट दिया गया था। हमारी टीम ने लाइनलॉस 24.27 प्रतिशत तक ला दिया है। एक साल में करीब 5.11 प्रतिशत लाइनलॉस कम किया।

डीएल हंसु, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन, हिसार

सब डिविजन वाइज लाइनलॉस
सब डिविजन 2015-16 2016-17 लाइनलॉस घटा
हिसार फर्स्ट 10.47 9.75 0.72 प्रतिशत
हिसार सेकंड 35.81 33.40 2.41 प्रतिशत
हांसी 46.73 40.75 5.98 प्रतिशत
फतेहाबाद 26.86 18.28 8.58 प्रतिशत
टोहाना 29.38 24.12 5.26 प्रतिशत
सबसे कम लाइनलॉस सिविल लाइन एरिया में
सबसे कम लाइनलॉस हिसार सिविल लाइन सब डिविजन में है। यहां महज 4.22 प्रतिशत लाइनलॉस है। सबसे अधिक लाइनलॉस हांसी, नारनौंद, मुंढाल, सिसाय, उमरा एरिया में है, जो कि 40.75 प्रतिशत के आसपास है।
- निगम ने 17.38 करोड़ यूनिट बिजली चोरी होने से बचाई
-बिजली निगम का लाइनलॉस 29.30 से कम कर 24.27 हुआ
-सरकार की म्हारा गाम जगमग गाम योजना का असर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed