फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 thousand cross corona case in Hisar

हिसार में कोरोना केस 14 हजार पार, पांच दिन में मिले एक हजार

Fri, 20 Nov 2020 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
14 thousand cross corona case in Hisar
हिसार। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में ही एक हजार से अधिक केस मिल चुके हैं, जिसके चलते जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार को पार कर गया है। वीरवार को जिले में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित 4 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 162 नए संक्रमित मिले। सभी मृतक मरीज 65 वर्ष से अधिक उम्र के थे। जिले में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 197 हो गया है, जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14054 हो गई है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार सभी संक्रमित मरीज गंभीर हालत के थे और वेंटिलेटर पर रखे गए थे। इनमें से सिवानी बोलान गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, चिड़ौद गांव निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति, खजांचियान बाजार निवासी 73 वर्षीय महिला, हांसी के दारा बाजार निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें से दो सीनियर सिटीजन व एक घरेलू कामकाजी महिला थी। तीन मृतक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और एक सीएमसी अस्पताल में दाखिल था। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार सभी मृतक शुगर, बीपी, दिल की बीमारी, बल्गम सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। जिले में कुल संक्रमितों में से अब तक 11837 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2020 एक्टिव केस हैं। वीरवार को मरीजों का रिकवरी रेट 84.23 प्रतिशत रहा। उपसिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीमों के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

5 दिन में 1000 केस, 19 मौत
पिछले पांच दिनों में जिले में 1000 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 15 नवंबर को 163, 16 को 56, 17 को 268, 18 को 351 और 19 नवंबर को 162 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोविड-19 से 19 मौतें भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed