फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 samples of sweets taken on holiday

Hisar News: छुट्टी के दिन लिए मिठाइयों के 14 सैंपल

Sun, 12 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
14 samples of sweets taken on holiday
हिसार शहर में मिष्ठान विक्रेताओं से नमूने लेती डीएफएसओ डॉ. पवन चहल की टीम। 
हिसार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छुट्टी के दिन रविवार को भी शहर में मिठाई बनाने और बेचने वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी जगहों पर सफाई, मिठाइयों के भंडारण की व्यवस्था और मिठाइयों को बनाने में इस्तेमाल हो रहे उत्पादों का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने किया। उन्होंने दुकानदारों को किसी प्रकार की मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचने के आदेश दिए। इस टीम ने कुल 10 जगहों का निरीक्षण किया। खोया, खोया से बनी बर्फी, पेड़ा, गुलाब जामुन, पेठा, रसगुल्ला, बेसन बर्फी सहित 14 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. पवन ने बताया कि अगर आम जनता को कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट लगती है तो वह fsohsr@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं। वह foscos पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल विभाग की ओर से लिए गए सैंपलों में से 64 सैंपल फेल पाए गए हैं जिन पर कोर्ट में केस दायर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed