फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 km long boundary wall will be built to prevent entry into the airstrip area

हवाई पट्टी एरिया में प्रवेश रोकने के लिए बनाई जाएगी 14 किलोमीटर लंबी चारदीवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
14 km long boundary wall will be built to prevent entry into the airstrip area
हिसार- एयरपोर्ट के लिए विकसित की जा रही हवाई पट्टी - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हवाई पट्टी एरिया में कोई संदिग्ध व्यक्ति या पशु प्रवेश न कर सके, इसके लिए 14 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी बनाई जाएगी। बीएंडआर ने चहारदीवारी के लिए एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास भेजा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में स्थित एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने को लेकर फिलहाल दूसरे चरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत हवाई पट्टी की लंबाई को बढ़ाकर 3300 मीटर किया जा रहा है। जिस तरफ हवाई पट्टी का विस्तार किया जा रहा है, वह एरिया पूरी तरह से खुला है। कोई भी व्यक्ति इस एरिया में दाखिल हो सकता है। इसी को देखते हुए चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। यह चहारदीवारी टर्मिनल व हवाई पट्टी एरिया को कवर करेगी।
विज्ञापन

आठ फुट ऊंची होगी चहारदीवारी
चहारदीवारी के लिए ड्राइंग एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से ही दी गई है। उसी के आधार पर यह एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट के अनुसार चहारदीवारी आठ फुट ऊंची होगी। इसके अलावा चहारदीवारी पर एक मीटर ऊंची तारबंदी भी जाएगी। चहारदीवारी के निर्माण पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्चा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जनवरी को हुई बैठक में मिले थे निर्देश
एयरपोर्ट को लेकर 14 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसी बैठक में इस चहारदीवारी का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इस बैठक में अधिकारियों ने एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा भी की थी।

चहारदीवारी को लेकर एस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। अब इसे मंजूरी के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद तुंरत इसका टेंडर लगा दिया जाएग। - रजनीश कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed