फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तीन जजों की कमेटी की रिपोर्ट: जो जितनी जगह का मालिक, उतनी ही एन्हांसमेंट भरेगा

तीन जजों की कमेटी की रिपोर्ट: जो जितनी जगह का मालिक, उतनी ही एन्हांसमेंट भरेगा

Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
तीन जजों की कमेटी की रिपोर्ट: जो जितनी जगह का मालिक, उतनी ही एन्हांसमेंट भरेगा
हिसार। सेक्टरों में कॉमनलैंड की एन्हांसमेंट को लेकर गठित तीन जजों की कमेटी की रिपोर्ट में अधिकतर फैसले सेक्टरवासियों के पक्ष में हुए हैं। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि जो सेक्टरवासी जितनी जगह का मालिक है, उतनी ही जगह की एन्हांसमेंट भरेगा। बाकी जगह की एन्हांसमेंट खुद हुडा अथॉरिटी को ही भरनी होगी। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कन्फेडरेशन के पदाधिकारियों ने रविवार शाम को सेक्टर 16-17 में बैठक कर सेक्टरवासियों के सामने इस कमेटी की रिपोर्ट के बिंदुओं को रखा।
विज्ञापन

खाली पड़ी जगह की खुद हुडा अथॉरिटी को भरनी है एन्हांसमेंट
कन्फेडरेशन के स्टेट कन्वीनर एडवोकेट यशवीर मलिक ने बताया कि कमेटी के सामने हुडा अथॉरिटी ने कहा है कि वह सेक्टरों में 55 प्रतिशत जगह नहीं बेचते हैं, यह एरिया कॉमनलैंड होता है। उसकी एन्हांसमेंट अलॉटियों पर डाली जाता है। मगर जजों ने स्पष्ट कहा कि जो जितनी चीज का मालिक है, उसकी ही एन्हांसमेंट भरेगा। जितनी जमीन किसी भी सेक्टर में हुडा की खाली पड़ी है, उसकी एन्हांसमेंट हुडा अथॉरिटी को ही भरनी होगी।
विज्ञापन

इन स्थानों की नहीं भरनी पड़ेगी एन्हांसमेंट
कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल, डिस्पेंसरी, पुलिस पोस्ट, पुलिस स्टेशन, कॉलेज, अस्पताल, वेटरनेरी अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, क्लीनिक्स, नर्सरी होम, क्लब, मिल्क बूथ, बस क्यू शेल्टर, चिल्ड्रन पार्क, लाइब्रेरी, श्मशान घाट, ग्राउंड, स्टेडियम, स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, कैटल पाउंड, ओल्ड एज होम, वर्किंग वुमेन हॉस्टल, स्लॉटर हाउस, फायर स्टेशन, ग्रिड सब स्टेशन, ऑडिटोरियम, धार्मिक, सामाजिक, चेरिटेबल धर्मशाला साइट्स, हाउसिंग बोर्ड एंड आशियाना, सरकारी विभागों के कार्यालय, बोर्ड, कारपोरेशन ऑफिस, ज्यूडिशियल काम्प्लेक्स, सरकारी कालोनी, ग्रीन बेल्ट, नेशनल हाईवे के साथ लगती ग्रीन बेल्ट, हाईटेंशन लाइन एरिया के नीचे की जमीन, पेट्रोल पंप साइट, सीएनजी, पीएनजी स्टेशन, गैस गोदाम, शॉपिंग काम्पलेक्स पार्किंग के साथ, ऑटो मार्केट, स्पेशलाइज्ड मार्केट, गर्वनमेंट कम्यूनिकेशन जोन, फार्मर डे मार्केट, टैक्सी स्टैंड, घग्गर जमीन, हर्बल पार्क को कामनलैंड माना जाएगा। इसकी एन्हांसमेंट सेक्टरवासी नहीं भरेंगे। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस प्लॉट की एन्हांसमेंट भी सेक्टरवासियों पर नहीं डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों की अनुपात के अनुसार देनी पड़ेगी एन्हांसमेंट
यशवीर मलिक ने बताया कि जजों की कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार कम्यूनिटी सेंटर, सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर साइट, वाटर वर्क्स, बूस्टिंग स्टेशन, पार्क, रोड्स, ट्यूबवेल आदि की एन्हांसमेंट अनुपात के अनुसार देनी पड़ेगी। हुडा, कॉमर्शियल व अन्य जगह को घटाने के बाद महज 25 प्रतिशत जगह ही सेक्टरवासियों की बचती है, जिसकी एन्हांसमेंट सेक्टरवासियों पर अनुपात के अनुसार डाली जाएगी।

री कैलकुलेशन के बाद बचेगी 70-80 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर
मलिक ने बताया कि कमेटी ने यह भी माना है कि सेक्टरवासियों पर पहले वाली दो एन्हांसमेंट गलत डाली गई है। उन्होंने बताया कि 2011 में दूसरी एन्हांसमेंट 638 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर ली गई थी। उसका केस भी सेक्टरवासी जीत चुके हैं। री कैल्कुलेशन के बाद एन्हांसमेंट सिर्फ 70 से 80 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर रह जाएगी। अगर सरकार यूं का यूं फैसला लागू करती है तो 638 में से 70 या 80 रुपये घटाने के बाद करीब 558 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर सेक्टरवासियों को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा मिलना तय है।


खातों से एन्हांसमेंट राशि हटाने के लिए दो दिन का समय
बैठक में सेक्टरवासियों ने फैसला लिया है कि 29 अप्रैल की सोनीपत की सभा नहीं की जाएगी। अब सरकार को अलॉटियों के खातों में जो एन्हांसमेंट डाली गई है, उसको हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। मलिक ने कहा कि सरकार पैसा खातों से हटाकर फिर एन्हांसमेंट की री कैलकुलेशन करवाए और उसमें सेक्टरवासियों को साथ लिया जाए। दो दिन में सरकार ने फैसला नहीं लिया तो जो भाजपा को हराने में सक्षम प्रत्याशी होगा, उसका सेक्टरवासी समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed