फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद से चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

बालसमंद से चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Mon, 18 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद से चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
अब बालसमंद से चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बालसमंद। बालसमंद क्षेत्र के लोगों के लिए रोडवेज प्रशासन ने बड़ी सौगात दी है। रोडवेज ने अब बालसमंद से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस बालसमंद से हिसार, बरवाला, नरवाना, कैथल, पेहोवा होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। चंडीगढ़ से वापस आकर शाम को फिर बालसमंद आएगी। चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होने से बालसमंद के अलावा बांडाहेड़ी, बुड़ाक, सीसवाला, डोभी, खारिया, सरसाना, गोरछी, भिवानी रोहिल्ला सहित कई गांवों के ग्रामीणों को सुविधा होगी। आगामी दो दिन में कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही बस का परिचालन शुरू होगा।
बालसमंद से सुबह 5 बजे चलेगी बस
जानकारी के मुताबिक यह बस बालसमंद से सुबह पांच बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। इसके बाद हिसार में बीस मिनट का ठहराव करने के बाद बस चंडीगढ़ की तरफ चलेगी। यही बस फिर चंडीगढ़ से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर वापस हिसार के लिए चलेगी। हिसार पहुंचने के बाद बालसमंद के लिए यह बस शाम सात बजे चलेगी। बस रात्रि ठहराव गांव बालसमंद में ही करेगी। बालसमंद से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को शेयर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

25 किलोमीटर का सफर हुआ कम
पहले बालसमंद व आसपास के ग्रामीणों को अगर चंडीगढ़ जाना होता था तो उन्हें पहले 25 किलोमीटर का सफर तय करके हिसार आना पड़ता था। फिर हिसार से चंडीगढ़ की बस लेनी पड़ती थी। अब सीधे बालसमंद से बस मिलेगी और सीट भी कंफर्म हो जाएगी। खास कर चंडीगढ़ परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालसमंद से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस सुबह पांच बजे बालसमंद से चलेगी। फिर शाम को चंडीगढ़ से वापस आकर बालसमंद में ही रात्रि ठहराव करेगी।
-सुखबीर, ट्रैफिक इंचार्ज, हिसार डिपो।
रोडवेज प्रशासन का चंडीगढ़ रूट पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय सराहनीय है। इससे बालसमंद के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी फायदा होगा।
-महेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, गांव बालसमंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed