{"_id":"5bae7f47867a554f183d4916","slug":"131538162503-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल केस में सुनवाई कर रहे न्यायाधीश का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल केस में सुनवाई कर रहे न्यायाधीश का तबादला
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रामपाल केस में सुनवाई कर रहे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर का तबादला कर दिया गया है। वीरवार को हाईकोर्ट की तरफ से राज्य के 13 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और चार सिविल जजों का तबादला किया गया है, जिनमेें से हिसार कोर्ट नं-3 के न्यायाधीश अजय पराशर भी शामिल हैं। अजय पराशर का तबादला करके जींद भेजा गया है। वे रामपाल के जुड़े तीन केसों में सुनवाई कर रहे हैं।
केस नं 429 में बचाव पक्ष की तरफ से गवाही पूरी
केस नं 428 में रामपाल पर देशद्रोह का आरोप है, जिसमें 900 से भी अधिक गवाह हैं। केस नं 429 व 430 हत्या के आरोपों से जुड़े हैं। हत्या से जुड़े केस नं 429 में बचाव पक्ष की तरफ से गवाही लगभग पूरी हो चुकी है और केस फैसले के कगार पर है। इस केस में रामपाल समेत कुल 15 आरोपी हैं, जिनमें से तीन जमानत पर हैं और बाकी जेल में हैं। केस में कुल 45 गवाह हैं, जिनमें से 13 आरोपी पक्ष के हैं। बरवाला कांड के समय आश्रम में चार महिलाओं व एक बच्चे की मौत पर यह केस दर्ज हुआ था।
केस नं 430 में भी पूरी हो चुकी गवाही
केस नं 430 में शुक्रवार को गवाही पूरी को चुकी है और इस केस में भी फैसला बकाया है। इस केस में एक महिला की हत्या का आरोप है। दोनों केसों में अगले सप्ताह फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायाधीश के तबादले के कारण फैसले में देरी हो सकती है। इससे पहले भी रामपाल की तरफ से उसके केसों को न्यायाधीश अजय परासर की कोर्ट से बदलकर दूसरी कोर्ट में बदलने की अर्जी जिला न्यायाधीश प्रमोद गोयल की कोर्ट में दायर की गई थी। इस अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। न्यायाधीश शनिवार को 430 नंबर केस की सुनवाई करने के बाद अपना चार्ज छोड़ेंगे।