{"_id":"59ab04d94f1c1b07278b4eb7","slug":"131504380121-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने फिर शुरू किया लावारिस पशु पकड़ने का अभियान, 20 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने फिर शुरू किया लावारिस पशु पकड़ने का अभियान, 20 पकड़े
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम ने लावारिस पशु पकड़ने का अभियान फिर से शुरू कर दिया है। टीम ने शनिवार सुबह साढ़े चार बजे ईओ इंद्रजीत कुल्हड़िया के नेतृत्व में कैमरी रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अभियान चलाया। टीम ने मौके से करीब 20 दुधारू पशु पकड़े। निगम ने राम रहीम के मामले को देखते हुए बीच में एक सप्ताह तक पशु पकड़ो अभियान बंद कर दिया था।
टीम ने प्लानिंग के अनुसार काम किया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक नंबर गेट के ब्लॉक में पशु रोके गए। टीम ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को हांक कर उस ब्लॉक में एकत्रित किया। इन पशुओं को मालिक सुबह दूध निकालने के लिए ये पशु मालिक इन्हें लेने के लिए आ जाते हैं, उससे पहले ही निगम टीम ने इन्हें काबू कर लिया। बाद में गाड़ी बुलाकर उन्हें चढ़ा लिया।
पुलिस की मौजूदगी में पकड़ी गाय
टीम ने पुलिस टीम को भी साथ लिया हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में ही पूरा अभियान चलाया गया। ईओ खुद टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी इसलिए थी, ताकि कोई पशु मालिक मौके पर टीम के साथ झगड़ा न कर ले। हालांकि ऐसे कोई हालात नहीं बने। सभी पशुओं को गाड़ी में चढ़ाने के बाद गोशाला में भेज दिया गया।
विज्ञापन
कैमरी रोड और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एरिया से 20 गाय पकड़ी है। इनमें लगभग सभी दूध देने वाली हैं। इन्हें गोशाला भेजा गया है। अभियान लगातार जारी रहेगा। -इंद्रजीत कुल्हड़िया, ईओ नगर निगम
फोटो 39 व 38
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक नंबर गेट के ब्लॉक में रोकी दुधारू गाय