फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नेताओं का योग समारोह में ‘लापतासन’

नेताओं का योग समारोह में ‘लापतासन’

Thu, 22 Jun 2017 03:16 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
नेताओं का योग समारोह में ‘लापतासन’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने ‘लापतासन’ किया। सांसद से लेकर मेयर तक सभी ने योग समारोह से दूरी बनाए रखी। जिले के सभी सात विधायक भी समारोह से गायब रहे। समारोह को केवल सरकारी आयोजन की तरह पूरा हुआ।
योग दिवस पर प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि थे। कुछ कारणों के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। मुख्य अतिथि के अलावा जिले का कोई भी एमएलए समारोह में नहीं आया। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों सांसद भी समारोह से दूर रहे। नगर की प्रथम नागरिक मेयर भी योग समारोह से दूर रही। कोई भी पूर्व एमएलए, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री महाबीर स्टेडियम में नहीं आया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजने का दावा किया गया है। पतंजलि योग समिति की ओर से भी योग समारोह के निमंत्रण दिए गए थे। अलग-अलग कारण बताते हुए जनप्रतिनिधि योग समारोह से दूर रहे। प्रमुख जनप्रतिनिधियों की ओर ‘लापतासन’ के कारण योग दिवस सरकारी आयोजन की तरह पूरा हुआ। जिला प्रशासन की ओर से दो घंटे के समारोह का प्रचार किया गया था। बरसात के कारण पूरा समारोह एक घंटे से भी कम समय में समेट दिया गया। मुख्य अतिथि की ओर से दीप प्रज्ज्वलन के बाद करीब 25 मिनट योग आसन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन का बरसात योग....
यह संयोग ही रहा कि वर्ष 2015 में प्रथम इंटरनेशनल योग दिवस पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि थे। योग से कुछ देर पहले बरसात होने के कारण साधकों ने स्टेडियम में खड़े होकर पूरे किए जाने वाले ही आसन किए थे। इस बार फिर वित्तमंत्री मुख्य अतिथि थे। इस बार भी बरसात होने के कारण केवल खड़े होकर पूरे होने वाली योग मुद्राएं ही पूरी कराई गईं।

आयोजन में 10 लाख खर्च
एक रिपोर्ट के अनुसार जिले में योग समारोह पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें प्रचार सामग्री, टेंट व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर यह रकम खर्च हुई। आयोजन में पतंजलि योग समिति तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से जुड़े सरकारी विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों को उनकी ड्यूटी से मुक्त कर समारोह के लिए लगाया गया था।

मेरी ड्यूटी सिरसा में थी। सभी मंत्रियों, सीपीएस के प्रोग्राम पहले से तय किए गए थे। इस कारण मैं सिरसा में योग समारोह में था।
डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हिसार

यह बोले जनप्रतिनिधि
निमंत्रण तो आया था। मेरा पहले से हलके के कुछ गांवों में कार्यक्रम तय थे। इस कारण महाबीर स्टेडियम में जाना नहीं हो पाया।
वेद नारंग, विधायक, बरवाला
-----------------------------
मेरे पास निमंत्रण पत्र नहीं आया था। इससे पहले 13 से 15 जून वाले कार्यक्रम के बारे में भी निमंत्रण नहीं था। इस कारण समारोह में नहीं गया।
रणबीर गंगवा, विधायक, नलवा
------------------------------
कार्यक्रम का पत्र आया था। जाने की प्लानिंग भी की थी। रात में कुछ तबीयत बिगड़ गई। इस कारण समारोह में नहीं जा सकीं। -शकुंतला राजलीवाला, मेयर, हिसार


- एमपी, एमएलए, मेयर सभी गायब रहे
-महज सरकारी आयोजन बन गया योग दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed