{"_id":"5ed403ab8ebc3e90393c17e5","slug":"13-new-corona-cases-found-in-district-most-patients-in-one-day-so-far-hisar-news-rtk5574151131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले कोरोना के 13 नए केस, अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले कोरोना के 13 नए केस, अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज
विज्ञापन
महिला का सैंपल लेते हुए दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान व उनकी टीम
- फोटो : Hisar
जिले में रविवार को एक साथ 13 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इससे पहले 29 मई को आठ केस और 23 मई को सात संक्रमित पाए गए थे। इस तरह जिले में संक्रमित मरीजों आंकड़ा 40 से बढ़कर 53 तक पहुंच गया है। संक्रमित मिले मरीजों में से ज्यादातर संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई और दिल्ली की है।
रविवार को मिले संक्रमित मरीजों में से एक संक्रमित मिलगेट, सेक्टर-13 व 14 के दो-दो मरीज, छठा-सातवां सर्वोदय अस्पताल, आठवां-नौवां महावीर कॉलोनी, दसवां गांव बाडोपट्टी, 11वां हांसी, 12वां गांव पायल और 13वां संक्रमित गांव कोथकलां का रहने वाला है। विभाग द्वारा इन सभी को एंबुलेंस के जरिये अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। अब विभाग की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा और माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पी अपनी टीम के साथ इन सभी संक्रमित के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री के बारेे में जानकारी जुटा रही है। उसके बाद उन सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा इन संक्रमित मरीजों के घर और आसपास की जगह को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
ये मिले संक्रमित
जिले में छठी बार कांटेक्ट टू कांटेक्ट सर्वोदय अस्पताल के दो स्टाफ कर्मी संक्रमित मिले हैं जिनमें एक नर्स स्टाफ और दूसरा एक्स-रे टेक्निशियन है। ये दोनों संक्रमित 28 मई को मिले संक्रमित नर्स स्टाफ के संपर्क में आए थे। इनमें एक शहर के अर्बन इस्टेट व एक गांव कैमरी का रहने वाला है।
विज्ञापन
सेक्टर 14 निवासी संक्रमित महिला अपने बेटे के साथ 27 मई को मुंबई से लौटी थी।
हांसी क्षेत्र निवासी संक्रमित व्यक्ति भी कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटा था।
नारनौंद क्षेत्र के कोथ कलां गांव वासी संक्रमित चालक 27 मई को मुंबई से अपने घर लौटा था। संक्रमित चालक ट्रक चलाता है और कुछ दिन पहले जींद जिले से ट्रक में पशु भरकर मुंबई गया था।
सेक्टर 13 निवासी संक्रमित बाप-बेटे दोनों कांटेक्ट के जरिये संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों का संपर्क सर्वोदय अस्पताल से है, क्योंकि संक्रमित युवक की पत्नी की सर्वोदय अस्पताल में डिलिवरी हुई थी।
सेक्टर-14 निवासी संक्रमित युवक दिल्ली से लौटा है और 29 मई की रात को विभाग द्वारा संक्रमित युवक और उसकी पत्नी का सैंपल लिया था, जिसके बाद संक्रमित युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव और उसकी पत्नी की निगेटिव आई है। विभाग द्वारा संक्रमित युवक के दोनों बच्चों का भी सैंपल लिया गया है।
महावीर कॉलोनी निवासी एक संक्रमित युवक की ट्रैवल हिस्ट्री नोएडा और दूसरे संक्रमित की गुरुग्राम की है।
सीएमओ के अनुसार पायल गांव की संक्रमित गर्भवती महिला दो दिन पहले जिला अस्पताल में जांच के लिए आई थी। उसी दौरान महिला का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार देर शाम पॉजिटिव आई है। अब विभाग द्वारा संक्रमित महिला के परिजनों और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
मिलगेट निवासी संक्रमित युवक 23 मई को दिल्ली से लौटा है और बिहार का रहने वाला है।
बाडोपट्टी गांव निवासी संक्रमित युवक की भी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की पाई गई है।
ढाणा खुर्द के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों सहित 30 के लिए सैंपल
जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान, डॉ. संजय वर्मा और लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार की टीम ने रविवार को ढाणा खुर्द गांव से 30 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से कुछ लोग ढाणा खुर्द गांव के संक्रमित व्यक्ति के परिजन और उसके संपर्क में आए हैं। चार टीबी मरीज सहित चार लोग पंजाब से लौटे हैं, जिनके सैंपल लिए हैं।
युवक ने खुद को किया था क्वारंटीन
नारनौंद में शनिवार शाम को 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। विभाग द्वारा आने के बाद गली नंबर पांच को कंटेनमेंट और वार्ड 11 को बफर जोन घोषित कर दिया है। रविवार को विभाग की टीम का गठन कर गली के 13 मकानों में डोर टू डोर सर्वे किया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से लौटने के बाद युवक ने एहतियात के तौर पर खुद को खेत में बने फार्म हाउस में क्वारंटीन कर लिया था। उसने अपने घर वालों के संपर्क में न आने की बात कही थी। उसका भाई करीब 15 फुट दूर से उसके लिए खाना रखकर आ जाता था। वह रात को गाड़ी का एसी चलाकर गाड़ी में ही सोता था और गाड़ी में ही बैठकर खाना खाता था। विभाग की टीम ने गाड़ी को भी सैनिटाइज किया है।
लैब में नहीं हो सकी सैंपल जांच
रविवार को जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में कोविड-19 के सैंपल की जांच नहीं हो सकी, क्योंकि लैब को कुछ दिनों से डिसइन्फेक्शन नहीं किया गया था। इस वजह से लैब को विभाग द्वारा रविवार को डिसइन्फेक्शन किया गया है। अब जिला अस्पताल द्वारा रविवार को लिए गए डेढ़ सौ से अधिक सैंपल रोहतक पीजीआई लैब में भेजे गए हैं।
वर्जन
रविवार को जिले में 13 नए करोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से आठ संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई और दिल्ली की मिली है। सर्वोदय अस्पताल के दो स्टाफकर्मी भी कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमित मिले हैं और कांटेक्ट के जरिये ही सेक्टर 13 निवासी दो बाप-बेटे संक्रमित मिले हैं।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार