फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1.26 lakh MT wheat lying in 23 mandis, lifting work going on at a slow pace

Hisar News: 23 मंडियों में पड़ा 1.26 लाख एमटी गेहूं, धीमी गति से चल रहा उठान कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
1.26 lakh MT wheat lying in 23 mandis, lifting work going on at a slow pace
नई अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं। 
हिसार। जिले की मंडियों में अब तक 1,37,554 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से केवल 21,446 एमटी यानी 16 प्रतिशत की ही उठान हो सकी है। करीब 1,26,108 एमटी गेहूं अब भी मंडियों में पड़ा है। जिले में सरसों की बात की जाए तो अब तक 36,427 एमटी सरसों की खरीद की जा चुकी है, जिसमें 29,074 एमटी का यानी लगभग 80 प्रतिशत की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में गेहूं और सरसों की आवक तेज हो चुकी है। अधिकारियों की ओर से 95 हजार एमटी सरसों की आवक का अनुमान लगाया गया है। अब तक 36,427 एमटी सरसों की ही खरीद हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार अनुमान के अनुसार आवक नहीं रहेगी। सरसाें की खरीद में केवल 15 दिन का समय बचा है।
विज्ञापन

जिले की 23 मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है। इस बार मार्च महीने में मौसम ठंडा रहने से गेहूं की कटाई देरी से हो रही है। 11 अप्रैल को आंधी बारिश के बाद मौसम में दोबारा से ठंडक आई। इसके चलते फसल को मंडी तक लाने में दो से तीन दिन का समय बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन बाद गेहूं की आवक पूरी तेज हो जाएगी। मंडियों में 5 लाख एमटी गेहूं का अनुमान लगाया गया है। सरकारी एजेंसियों ने इसी अनुमान के अनुसार खरीद की तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed