{"_id":"5cae5215bdec2258a5433258","slug":"121554928149-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी डीसी की गाड़ी, गनमैन ने नीचे उतर रुकवाया ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी डीसी की गाड़ी, गनमैन ने नीचे उतर रुकवाया ट्रैफिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह के साथ अनाज मंडी की ओर जाते समय डीसी अशोक कुमार मीणा की गाड़ी दो जगह जाम में फंस गई। गनमैन को नीचे उतरकर ट्रैफिक रुकवाना पड़ा, उसके बाद ही डीसी और उनके पीछे आ रही अन्य अधिकारियों की गाड़ियां अनाज मंडी की ओर रवाना हो पाईं। हालांकि उस समय गाड़ी में डीसी खुद सवार नहीं थे। वह एसीएस की गाड़ी में बैठे हुए थे, जबकि उनकी गाड़ी में गनमैन व ड्राइवर ही सवार थे।
कैंप चौक से अनाज मंडी की तरफ निकला था रवाना
दरअसल, अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को अनाज मंडी का दौरा करना था। दोपहर 12 बजे के बाद उनका काफिला कैंप चौक से अनाज मंडी की ओर रवाना हुआ। सबसे आगे पायलट गाड़ी चल रही थी। उसके पीछे एसीएस की गाड़ी और उनके पीछे डीसी, कृषि विभाग के उपनिदेशक, खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक व अन्य अधिकारियों की गाड़ियां चल रही थीं। जैसी ही गाड़ियों का काफिला ग्रोवर कॉम्पलेक्स रोड से होता हुआ बस स्टैंड की तरफ निकला तो दो जगह गाड़ियां जाम में फंस गई। बस स्टैंड के मेन रोड पर चढ़ने से पहले एसीएस की गाड़ी आगे निकल गई, जबकि डीसी की गाड़ी और उनके पीछे आ रही अन्य अधिकारियों की गाड़ी जाम में ही फंसी रही। बाद में गनमैन नीचे उतरा और उसने एक साइड का ट्रैफिक रुकवाया। तब जाकर गाड़ियां तेजी से आगे निकल पाई।
बस स्टैंड से नागोरी गेट तक हर रोज जाम में फंसते हैं वाहन चालक
जाम के कारण बस स्टैंड से नागोरी गेट तक हर रोज वाहन चालक परेशान होते हैं। पहले ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऑटो चालकों को एक लाइन में चलाया जाता था। मगर अब व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसलिए तपती गर्मी में जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सबसे ज्यादा जाम नागोरी गेट से निकलने के बाद और बस स्टैंड के पास लगी लालबत्ती तक के रास्ते में ही लगता है।