{"_id":"5c194772bdec2256fa268487","slug":"121545160562-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 बेटियों के सामूहिक विवाह का ऐसा आयोजन पहली बार देखा: पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 बेटियों के सामूहिक विवाह का ऐसा आयोजन पहली बार देखा: पंवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 दंपत्तियों ने लिया भ्रूण हत्या न करने का संकल्प
नारनौंद। परममित्र मानव निर्माण संस्थान की ओर से मंगलवार को गांव खांडा खेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 90 नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। इसके अलावा वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और कार्यक्रम का आयोजन कर रहे परममित्र मानव निर्माण संस्थान को बधाई दी।
इस दौरान परिवहन मंत्री ने नव विवाहित जोड़ों को संकल्प कराया कि वे अपने जीवन में कभी भी न तो कन्या भ्रूण हत्या करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। अपने जीवन में बेटियों का सम्मान करने, नारी उत्थान की दिशा में कार्य करने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद करने तथा जीवन पर्यंत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की शपथ भी नवदंपती को दिलाई गई। परिवहन मंत्री ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को उनके 52वें जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने आयोजन में सहयोग स्वरूप 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। वित्तमंत्री ने अनुरोध सहित बताया कि परममित्र मानव निर्माण संस्थान में सरकारी अनुदान लेने का प्रावधान नहीं है, इसलिए यह धनराशि इलाके की अन्य सामाजिक संस्थाओं को प्रदान किया जाए, जिसकी परिवहन मंत्री ने स्वीकृति दे दी।
बॉक्स
नवनिवाहितों को 1 लाख 1 हजार रुपये
सामूहिक विवाह समारोह में 91 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इन सभी जोड़ों को विभागीय योजनाओं के तहत 1 लाख 1 हजार रुपये तथा वित्तमंत्री द्वारा अल्मारी, बैड, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, कुर्सी, मेज, बेडशीट, तकिया, सिलाई मशीन, आभूषण, बर्तन, कूलर, अन्य घरेलू सामान व 5100 रुपये दिए गए। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि वित्तमंत्री के स्व. पिता चौ. मित्रसेन आर्य की समाजसेवा की भावना और परमात्मा की अनुकंपा से आज इस परिवार को इतना सामर्थ्य मिला है कि इनके द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों का कन्यादान किया जा रहा है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याणा, स्वामी प्रण्वानंद महाराज, रामनिवास शर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अजय सिंधू, मेजर सत्यपाल, चेयरमैन शशि ढाका, राजेंद्र लांबा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि, जोगीराम सिहाग, जींद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजबीर सोलंकी, रजिस्ट्रार राजबीर मोर, प्रो. मनदीप मलिक, पंडित महाबीर शर्मा, बारहखाप प्रधान सुरेश कुमार, भिवानी जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, आचार्य हरिदत्त, आचार्या दर्शना, स्वामी आर्यवेश महाराज, सत्यपाल श्योराण, सुरेश एमसी, सतपाल मल्हान, डॉ. राजबीर पांडे, सुनील पाल वाल्मीकि, खांडा खेड़ी सरपंच विजेंद्र, कुलदीप गौतम, टीकाराम, देवेंद्र व्यास, संजय खरब, कमलेश लोहान, चांदी मान व आजाद शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
175 रुटों पर केवल छात्राओं के लिए बसें
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मांग पर परिवहन मंत्री ने नारनौंद हलके के कई रुटों पर बस चलाने की घोषणा करते हुए बेटियों की सुविधा के लिए प्रदेश में 175 रुटों पर केवल छात्राओं के लिए बस चलाई जा रही हैं। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एक साल पहले सरकार से मिले वेतन की धनराशि से 53 कन्याओं का विवाह करने का सौभाग्य मिला था। इसके अलावा फरवरी 2016 में रोहतक आवास पर आगजनी से हुए नुकसान का जो सरकारी मुआवजा मिला था, उससे 151 बेटियों के कन्यादान का यह आयोजन माता परमेश्वरी देवी की प्रेरणा व बड़े भाई कैप्टन रुद्रसेन के संकल्प के चलते संभव हो पाया।