{"_id":"59c5602b4f1c1be7478b457d","slug":"121506107435-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप की रिहाई के लिए जाट कॉलेज गेट पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप की रिहाई के लिए जाट कॉलेज गेट पर ताला जड़ा
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
संदीप भारती पर दर्ज राजद्रोह का केस खारिज कर रिहा करने की मांग को लेकर क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (केएसओ) की जिला इकाई ने जाट कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया। राजकीय कॉलेज में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ।
प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे केएसओ के जोन प्रभारी हरिकेश कुमार और मनदीप ने बताया कि 21 सितंबर को सरकार ने संदीप भारती पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। छात्र नेताओं ने कहा कि समाज को तोड़ने की राजनीति करने वालों के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय सरकार ने संदीप भारती पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इसी के विरोध में शुक्रवार को शहर के शिक्षण संस्थानों में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने संगठन की तरफ से सरकार से मांग की है कि संदीप भारती पर दर्ज केस को खारिज किया जाए। सरकार से सांसद राजकुमार सैनी पर केस दर्ज करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होगी, उनका संगठन अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगा। इसी मांग को लेकर संगठन से जुड़े छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। छात्रों के इस प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के अंदर आवाजाही बंद होने से बाहर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर कई देर तक रास्ता जाम जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी मनदीप सांगवान, अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज और पीसीआर नंबर 5 वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाकर गेट खुलवाया। गेट खुलने के बाद छात्र-छात्राएं अंदर गए और अपनी क्लासें लगाईं।