{"_id":"608c5bb38ebc3e8d39132a17","slug":"12108-new-corona-case-in-april-hisar-news-rtk6066996175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में 12108 नए केस मिले, 111 ने कोरोना से तोड़ा दम, 6798 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में 12108 नए केस मिले, 111 ने कोरोना से तोड़ा दम, 6798 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस साल का अप्रैल अब तक का सबसे अधिक भयावह साबित हुआ है। इस अप्रैल में अब तक कुल 12108 नए केस मिल चुके हैं और 111 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा हैं।
यदि इसे देखकर पूरे माह का औसतन लगाया जाए तो प्रतिदिन 430 केस मिल हैं और हर रोज तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। पिछले चार दिनों से कोविड-19 मौत का ग्राफ और भी बढ़ा है, जो कि 10 तक पहुंच गया है। एक अप्रैल को 30 केस मिले थे, लेकिन अब 30 अप्रैल को केस मिलने का आंकड़ा 860 पर आ गया है। शुुुक्रवार को 13 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। पिछले साल अप्रैल में दो केस मिले थे। राहत यह रही कि अप्रैल में 5554 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे हैं।
जिले में छह हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज
जिले में इस 6798 सक्रिय मरीज है। ऐसे में चिकित्सकों के अनुसार बेहद चिंताजनक विषय यह भी है कि इसे अकेले अप्रैल में ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी 21.42 प्रतिशत गिरा है।
विज्ञापन
होम क्वारंटीन अवधि घटाई
इधर कोरोना केस बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य मरीजों का होम आइसोलेटेड में इलाज में रहने का समय 14 से घटाकर 10 दिन का कर दिया है। यह छूट उन्हीं मरीजों को दी जाएगी, जिन्हें आखिर के 3 दिनों तक कोई फीवर की शिकायत नहीं हो। फीवर की शिकायत मिलने पर होम आइसोलेट का समय एक सप्ताह का अतिरिक्त बढ़ा दिया जाएगा।
दो महिला, युवा सहित अन्य शामिल
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पोर्टल पर विभाग ने 13 कोविड-19 मौत को अपडेट किया है, जिनमें दो महिलाएं व एक युवा शामिल है। ये सभी मृतक मरीज गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे। जवाहर नगर, सेक्टर 13, हांसी कुंदनपुर, दो सेक्टर 14 से, रामपुरा मोहल्ला, बरवाला, डिफेंस कॉलोनी, सैनियान मोहल्ला, तलवंडी बादशाहपुर, ऑटो मार्केट, दुबेता और हाजमपुर निवासी शामिल हैं।
75.60 प्रतिशत पर पहुंचा रिकवरी रेट
शुक्रवार को मिले केस को मिला कर कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 29755 हो गया है। अब तक 22510 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी 75.60 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जिले में कोविड-19 मौत का कुल आंकड़ा 447 हो गया है।
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
जिले भर से सैंपलिंग करवाने और सैंपल एकत्रित करने सहित मरीजों के इधर-उधर रेफर करवाने का कार्यभार नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा को सौंपा गया है। वहीं दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान को सभी कोविड-19 केयर सेंटर का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा उनके पास सैंपलिंग की भी जिम्मेदारी है।
यहां बनेंगे केयर सेंटर
जानकारी के अनुसार अग्रसेन भवन और स्काई इन होटल में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग केयर सेंटर खोलने की तैयारी में है। इन दोनों जगहों पर पिछले साल भी केयर सेंटर बने थे। अग्रसेन भवन में लगभग 50 और स्काई इन होटल में लगभग 30 बेड की व्यवस्था होगी। मगर स्काई इन होटल में पेड व्यवस्था होगी, जहां पर मरीज अपने खर्चे पर रह सकते हैं।