फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   121 seats are vacant in ITI, on-the-spot admissions will be done till 27th

Hisar News: आईटीआई में 121 सीटें खाली, 27 तक होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
121 seats are vacant in ITI, on-the-spot admissions will be done till 27th
हिसार। ठंडी सड़क स्थित महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। विभाग की ओर से संस्थान को कुल 356 सीटें अलॉट की गई थीं, जिनमें से अब तक 235 छात्राओं का दाखिला किया जा चुका है। वर्तमान में संस्थान में 121 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर दाखिला पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में खाली सीटों का ब्योरा जारी किया गया है। सिलाई टेक्नोलॉजी में कुल 60 सीटें हैं, जिनमें से 43 अभी भी रिक्त हैं। ड्रेस मेकिंग में 40 सीटों में से 6 खाली हैं। कोपा की सभी 72 सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि कॉस्मेटोलॉजी की 48 सीटों पर भी सभी दाखिले पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, सीएईडी की 48 सीटों में से 28 खाली हैं, एसओटी की 40 सीटों में 20 और एफडीटी की 48 सीटों में 24 सीटें अभी भी रिक्त हैं। छात्राएं इस सीटों पर 27 अगस्त तक संस्थान में पहुंचकर ऑन द स्पॉट एडमिशन ले सकती हैं। प्राचार्य राजरानी ने बताया कि दाखिले की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। इसके बाद दाखिले नहीं होंगे। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वे समय पर आवेदन कर इन ट्रेडों में प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed