फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   12 Day 8 Incident: Fearless miscreants again pounced on the woman's neck.

12 दिन 8 वारदात: बेखौफ बदमाशों ने फिर मारा महिला के गले पर झपट्टा

Tue, 17 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
12 Day 8 Incident: Fearless miscreants again pounced on the woman's neck.
हिसार। पुलिस की सुस्ती से शहर में चेन छीनने वाले बदमाश बेखौफ हैं और महिलाएं दहशत में। सुनसान गलियों ही नहीं भरे बाजार और सड़कों पर सरेआम चेन और पर्स छीने जा रहे हैं। पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार दो बदमाश सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे सेक्टर 16-17 के ओवरब्रिज के नीचे एक महिला के गले से डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला और उनके पति ने शोर मचाया, लेकिन वे किसी के हाथ नहीं आ सके। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। शहर में 4 दिसंबर के बाद से चेन, पर्स और नकदी लूटने की 8 वारदात हो चुकी हैं। वहीं बीते चार माह में छीनाझपटी की दो दर्जन के करीब घटनाएं हुई हैं पर ताज्जुब है कि पुलिस इनमें से किसी का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

कैमरी मार्ग निवासी महिला प्रेम कुमारी ने बताया कि वह पति किशनदत्त के साथ एक अस्पताल में आंखों की दवा लेने गई थी। चिकित्सक ने आंखों में दवा डाली दी और इसके बाद स्कूटी पर बैठकर अस्पताल से घर के लिए निकली। सेक्टर 16-17 के ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तो नहर के ऊपर बने पुल पर सामने से एक कार आ रही थी। ऐसे में पति ने स्कूटी को सड़क से नीचे उतार दिया। इसी दौरान पैदल चलता एक युवक आया और मेरे गले पर झपट्टा मारकर डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद वह पुल के पास पहले से ही बाइक स्टार्ट किए हुए युवक के साथ बैठकर फरार हो गए। चेन तोड़ने वाले युवक ने हरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच में थे। आंख में दवा डाली होने के कारण वह बाइक के नंबर नहीं देख सकीं। पति ने शोर मचाया, लेकिन वे तेजी से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

---

कब-कब हुईं वारदात13 दिसंबर: डाबड़ा चौक के पास चावला मेडिकल के सामने बाइक सवार बदमाश सेक्टर 16-17 की सुखविन्द्र कौर के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इसी दिन दो बाइक सवार 5 बदमाश किन्नर जाह्नवी, मोना और नगीना से सोने की तीन चेन और पर्स छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिसंबर: सेक्टर 15 में जवाहर नगर की गली नंबर 11 निवासी शिल्पी के हाथ से ग्लोबल अस्पताल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बैग छीनकर भाग गए। इसी दिन कृष्णा नगर में फार्मेसी ऑफिसर मीनाक्षी के हाथ से बाइक सवार सरेआम बैग छीनकर फरार हो गए।

4 दिसंबर: बाइक सवार दो युवक एमसी कॉलोनी में एक महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में फोन और नकदी थी।
6 दिसंबर: सेक्टर 15 में बाइक सवार दो युवक मध्यप्रदेश के दमोह निवासी गोबिंद से मोबाइल और एक हजार की नकदी छीन ले गए। ढंढूर निवासी जयप्रकाश से रायपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास तीन युवक 1500 रुपये और मोबाइल छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed