{"_id":"5c7d6c58bdec22143c033c35","slug":"11551723608-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का बढ़ा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का बढ़ा आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का आंकड़ा वर्ष 2017 के मुकाबले 2018 में बढ़ गया है। 2017 के मुकाबले 2018 में करीब 21 हजार अधिक लोगों ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की। हालांकि ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए चालान भी काटती है, लेकिन फिर भी लोग चालान की परवाह किए बिना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2017 में जिले में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले 81103 वाहन चालकों के चालान काटे थे। इस चालान में पुलिस को दो करोड़ 41 हजार 600 रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुए थे। वर्ष 2018 में ट्रैफिक पुलिस ने एक लाख एक हजार 747 ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनसे राजस्व के रूप में 2 करोड़ 84 लाख 14900 रुपये इकट्ठा किए गए। वर्ष 2017 के मुकाबले 2018 में 20644 चालान अधिक हुए, जबकि 83 लाख 73,300 रुपये अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
जनवरी में 4646 चालान काटे
इस वर्ष जनवरी माह की बात करें तो ट्रैफिक पुलिस ने अपने अभियान में तेजी लाते हुए 4646 चालान काटे और उनसे 22 लाख 77 हजार 800 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। फरवरी माह का आंकड़ा अपडेट किया जा रहा है, लेकिन लगभग नौ हजार चालान फरवरी में किए गए हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में कुछ यूं कटे चालान
नाम - चालान संख्या
सीट बेल्ट न लगाना - 18623
ट्रिपल राइडिंग - 7119
रॉन्ग साइड - 4025
विदआउट हेलमेट - 3929
अधिक सवारी-3011
ओवर स्पीड - 1266
मोबाइल से बात करने के -523
डेंजरस ड्राइविंग- 407
अंडर एज- 335
शराब पीकर ड्राइविंग 180
हमारा मोटिव चालान काटना या राजस्व इकट्ठा करना नहीं होता, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना होता है। जितना ज्यादा ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाएगा, सड़क हादसों में उतनी ही कमी लाई जा सकती है। 2017 के मुकाबले 2018 में चालान भी बढ़े हैं और चालान राशि भी है।
इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, हिसार।