फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के डॉ.आंबेडकर : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के डॉ.आंबेडकर : मुख्यमंत्री

Mon, 14 Jan 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के डॉ.आंबेडकर : मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21वीं सदी का डॉ. भीमराव आंबेडकर बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर 20वीं सदी में हुए थे, उन्होंने दलितों को ऊपर उठाने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया था, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब आर्थिक रूप से कमजोर तबके को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर 21वीं सदी का डॉ. आंबेडकर होने का प्रमाण दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को हिसार के पुराना राजकीय महाविद्यालय मैदान में हरियाणा ओड समाज स्वाभिमान महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष बात यह है कि किसी भी वर्ग के आरक्षण को कम करके सवर्ण समाज को आरक्षण नहीं दिया गया है। इससे प्रधानमंत्री मोदी की सबका साथ-सबका विकास की नीति चरितार्थ हुई है।
ओड समाज ने मांगी सिरसा लोकसभा और पांच विधानसभा से टिकट
ओड समाज के नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने समाज के लिए सिरसा लोकसभा सीट और पांच विधानसभा सीटों से टिकट मांगी। मंच से कहा गया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में ओड समाज के लोगों की संख्या काफी है। इसलिए वहां से ओड समाज के किसी नेता को भाजपा टिकट दे, ताकि समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में रतिया से ज्ञानचंद ओड समाज के पहले विधायक बने हैं। मगर प्रदेश में समाज के लोगों की संख्या 10 लाख हैं। इसलिए चार और विधानसभा टिकट मिलने चाहिए।
विज्ञापन


मंत्री बेदी बोले- 2019 में कमल के फूल को ही याद रखना
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने ओड समाज के लोगों से आह्वान किया कि इस समाज का सबसे अधिक भला भाजपा ने किया है। इसलिए 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कमल के फूल का निशान याद रखना है और देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार लानी है। इस मौके पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, सफाई आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि सहित अनेक नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed