फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फुटबाल में लड़कों ने तो बास्केटबाल में लड़कियों ने बनाया हिसार को चैंपियन

फुटबाल में लड़कों ने तो बास्केटबाल में लड़कियों ने बनाया हिसार को चैंपियन

Fri, 16 Nov 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल में लड़कों ने तो बास्केटबाल में लड़कियों ने बनाया हिसार को चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फुटबाल और बास्केटबाल के राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें फुटबाल में लड़कों ने और बास्केटबाल में लड़कियों ने हिसार को चैंपियन का खिताब दिलाया। हिसार की टीमों ने फुटबाल में फतेहाबाद को, जबकि बास्केटबाल में रोहतक को हराकर टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के फुटबाल मुकाबले में भिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। उसने हिसार की टीम को हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में बास्केटबाल का फाइनल मुकाबला रोहतक और गुरुग्राम के बीच हुआ, जिसमें रोहतक की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
झज्जर ने अंबाला को 3-1 से हराया
पुरुष वर्ग में फुटबाल का फाइनल हिसार और फतेहाबाद की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हिसार ने फतेहाबाद को 4-3 के अंतर से हराया। तीसरे स्थान के लिए मुकाबला झज्जर व अंबाला की टीमों के बीच हुआ, जिसमें झज्जर ने अंबाला को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में फाइनल भिवानी और हिसार की टीमों के बीच हुआ, जिसमें भिवानी की टीम ने मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए सोनीपत और चरखी दादरी की टीमें भिड़ीं, जिसमें सोनीपत ने 2-0 से जीत दर्ज कर तृतीय स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


बास्केटबाल में रोहतक ने 97-86 से गुरुग्राम को हराया
बास्केटबाल के पुरुष वर्ग के मुकाबले में फाइनल रोहतक और गुरुग्राम की टीमों के बीच मुकाबला हुुआ। यह मुकाबला रोमांचक रहा, इसमें कभी रोहतक तो कभी गुरुग्राम की टीम आगे रही। अंतिम ब्रेक से पहले गुरुग्राम की टीम आगे थी, लेकिन ब्रेक के बाद रोहतक की टीम के खिलाड़ियों ने जोश के साथ शुरुआत की और ताबड़तोड़ प्वाइंट हासिल किए। इस दौरान कई दृश्य ऐसे दिखाई दिए, जिसने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। गुरुग्राम के पाले में अटैक के दौरान रोहतक के एक खिलाड़ी ने डी के बाहर से ही बाल को बास्केट की तरफ उछाल दिया। बाल हवा में लहराती हुई नेट की तरफ जा रही थी। भिवानी के खिलाड़ी इंतजार कर रहे थे कि बाल नेट से टकराकर आएगी तो वे उसे अपने कब्जे में ले लेंगे, लेकिन खिलाड़ी का निशाना इतना सटीक था कि वह सीधी नेट में जाकर गिरी और रोहतक की टीम को एक साथ तीन प्वाइंट हासिल हुए, जिसने उसे गुरुग्राम की टीम पर बढ़त दिला दी। इसके अलावा एक और क्षण ऐसा आया, जिससे सबकी निगाहें कुछ सेकेंड के लिए बाल पर स्थिर हो गई। हुआ यूं कि जब रोहतक के खिलाड़ी बाल लेकर गुरुग्राम के पाले की तरफ दौड़े और बाल को नेट की ओर धकेला तो बाल 3-4 सेकेंड के लिए नेट के ऊपर घूमी और फिर नेट के अंदर चली गई। अंत में रोहतक की टीम ने यह मुकाबला 97-86 से जीत लिया और टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया। गुरुग्राम दूसरे और हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं के बास्केटबाल मुकाबले में हिसार की टीम ने रोहतक की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि सोनीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल का लड़कियों का खिताब एक अंक से चूका हिसार
महिला वर्ग के फुटबाल मुकाबले में हिसार को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हिसार की खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और जीत-हार का अंतर भी मामूली रहा, लेकिन इस कारण उसे पहला स्थान गंवाना पड़ा। पहले हाफ में हिसार की खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हाफ में खिलाड़ियों में जोश कम दिखाई दिया। भिवानी की टीम द्वारा एक गोल की बढ़त बनाने के बाद तो खिलाड़ियों ने मानो हथियार ही डाल दिए। अगर हिसार यह मैच भी जीतती तो फुटबाल के दोनों मुकाबलों में हिसार चैंपियन बनता।
चारों फॉरमेट में हिसार की उपस्थिति
हिसार टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम रही, जिसने इस महाकुंभ के चारों फॉरमेट में अव्वल तीन स्थानों में अपनी उपस्थित दर्ज कराई। लड़कों के फुटबाल मुकाबले और लड़कियों के बास्केटबाल मुकाबले में तो हिसार ने खिताबी जीत दर्ज की ही, साथ ही लड़कियों के फुटबाल मुकाबले में दूसरा और लड़कों के बास्केटबाल मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल कर चारों फॉरमेट में पहले तीन स्थानों में पॉजिशन हासिल करने वाली हिसार एकमात्र टीम बनी। इसके अलावा रोहतक और सोनीपत दो ऐसी टीमें रहीं, जिन्होंने 2-2 फॉरमेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रोहतक ने पुरुषों के बास्केटबाल मुकाबले में खिताबी जीत और लड़कियों के बास्केटबाल मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल कर दो फॉरमेट में उपस्थिति दर्ज कराई। इसी प्रकार सोनीपत की लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने बास्केटबाल और फुटबाल में तीसरा स्थान हासिल कर दो फॉरमेट में उपस्थित दर्ज कराई।

पेनल्टी शूटआउट से हुआ फुटबाल के दोनों फाइनल का फैसला
टूर्नामेंट की खास बात यही रही कि फुटबाल के दोनों महिला-पुरुष फॉरमेट के फाइनल मुकाबलों का फैसला पेनल्टी शूट-आउट से हुआ। लड़कों का फाइनल मुकाबला हिसार और फतेहाबाद की टीमों के बीच हुआ, जिसमें निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में भी मैच का फैसला नहीं होता तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों को 5-5 मौके बाल को गोल में डालने के दिए जाते हैं। इसमें हिसार की टीम चार बार तो फतेहाबाद की टीम तीन बार बाल को गोल में भेजने में कामयाब रही। बाकी को गोलकीपरों द्वारा रोक लिया गया, जिससे हिसार की टीम विजेता बनीं। इसी प्रकार लड़कियों का फाइनल भिवानी और हिसार के बीच हुआ और इस मैच का भी फैसला नहीं हो पाया तो पेनल्टी शूट आउट किया गया। इसमें भिवानी ने तीन व हिसार ने दो अंक हासिल किए और भिवानी ने यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed