{"_id":"5af5f2254f1c1bcf408b483c","slug":"11526067749-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के रोड शो के लिए विधायक पहुंचे बाजारों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के रोड शो के लिए विधायक पहुंचे बाजारों में
Updated Sat, 12 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नगर में 17 मई को होने वाले रोड शो को लेकर विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ गुलाब सिंह चौक से लेकर नागोरी गेट तक के दुकानदारों से संपर्क किया। दुकानों पर जाकर सीएम के कार्यक्रम की जानकारी दी।
विधायक ने अनुरोध किया कि दुकानदार मुख्यमंत्री का पूरे जोर-शोर से स्वागत करें। इस दौरान मार्केट के व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि वो मुख्यमंत्री के स्वागत में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री का स्वागत भव्य रूप से किया जाएगा। विधायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिसार शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इतने विकास कार्य आज तक कोई दूसरी सरकार नहीं करवा पाई। मुख्यमंत्री का रोड शो 17 मई को शाम चार बजे देवी भवन में पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगा। सब्जी मंडी चौक पर पहुंच कर संपन्न होगा। रोड शो के दौरान 27 जगहों पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। पं. फकीरचंद शर्मा, टेकचंद जैन, महाबीर जांगड़ा, प्रवीन जैन, सुरेश गोयल धूपवाला, नरेश सिंगल, दयानंद शर्मा, दीनदयाल गोरखपुरिया, मोहित गोयल, अजय पारीक सहित अन्य साथ रहे।