{"_id":"59f37fb34f1c1b0d698b7cb0","slug":"11509130163-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी ने वाइस प्रेजीडेंट के रूट प्लान पर परखे सुरक्षा प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी ने वाइस प्रेजीडेंट के रूट प्लान पर परखे सुरक्षा प्रबंध
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) मोहम्मद अकील ने शुक्रवार को महाबीर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उपराष्ट्रपति के लिए तैयार पूरे रूट चार्ट का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति के लिए चार स्तर का सुरक्षा घेरा रहेगा। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 31 अक्तूबर को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
एडीजीपी ने स्टेडियम की फिलहाल उबड़-खाबड़ जमीन तक को मापा। उन्होंने रूट मैप के हिसाब से उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रयोग होने वाले हर मार्ग की जांच की। दोपहर को एडीजीपी मोहम्मद अकील महाबीर स्टेडियम पहुंचे थे। स्टेडियम के मुख्य द्वार के निकट लगने वाली प्रदर्शनी के स्थल को देखने के बाद मुख्य मंच की तरफ की जाने वाले रास्ते को भी देखा। उन्होंने उपायुक्त निखिल गजराज के साथ सुरक्षा प्रबंधों, बैरिकेडिंग व प्रवेश व निकास मार्गों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। डीसी ने समारोह में प्रवेश के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों को भी पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
--------------------
आईजी ने ली सुरक्षा प्रबंधों की रिपोर्ट
व्यवस्था व बैठने के संबंध में आपसी विचार-विमर्श किया गया। समारोह को लेकर आईजी से सुरक्षा प्रबंधों की रिपोर्ट ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------
चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
एडीजीपी मोहम्मद अकील ने कहा कि स्टेडियम के पास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया जाएगा। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पार्किंग स्थलों व प्रवेश द्वारों पर भी पुलिस की ओर से चेकिंग की जाएगी।
-----------------------
डॉ. कमल गुप्ता ने लिया तैयारियों का जायजा
हिसार। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन चेयरमैन श्रीनिवास गोयल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, बरवाला मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर धीरू, जिला महामंत्री आशा रानी ने शुक्रवार शाम को महाबीर स्टेडियम पहुंचकर स्वर्ण जयंती समापन समारोह के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
--------------------------------
यह रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान, एसडीएम परमजीत चहल, पृथ्वी सिंह, राजीव अहलावत, नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल, हुडा प्रशासक दिनेश यादव, ईओ सुमित कुमार, संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र सिंह व एसई रामजीलाल सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।
एडीजीपी ने वाइस प्रेजीडेंट के रूट प्लान पर परखे सुरक्षा प्रबंध
37, 38, 56, 57 फोटो नंबर
चार स्तर पर रहेगा उपराष्ट्रपति की सुरक्षा का घेरा
एडीजीपी ने सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा