फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1.14 lakh new BPL ration cards made in three days in the state

Hisar News: प्रदेश में तीन दिन में बने 1.14 लाख नए बीपीएल राशन कार्ड

Sun, 29 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 29 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
1.14 lakh new BPL ration cards made in three days in the state
बालसमंद। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेशभर में बीपीएल की नई लिस्ट जारी की गई है। इसके अनुसार प्रदेशभर में तीन दिन में एक लाख 14 हजार 500 गरीब परिवार बीपीएल श्रेणी में शामिल किए गए हैं। तीन दिन पहले के डाटा के अनुसार प्रदेशभर में कुल 50 लाख 75 हजार 59 बीपीएल राशन कार्ड धारक थे।
विज्ञापन

तीन दिन में ही नए बीपीएल राशन कार्ड बनाने का कार्य किया, जिसमें अब प्रदेशभर में कुल 51 लाख 89 हजार 559 कुल बीपीएल परिवार हो गए हैं। प्रदेशभर में दो करोड़ 11 लाख 36 हजार 3 सदस्य बीपीएल कार्ड पर मिल रहे लाभ ले रहे हैं। बीते विधानसभा सत्र में हुए हंगामे के बाद प्रदेशभर में नवंबर माह में 34 हजार बीपीएल राशन कार्ड कट गए थे, जिसमें कुल एक लाख 36 हजार सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन

अब सरकार ने उन परिवारों के नए राशन कार्ड जारी किए हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार की ओर से दिए गए फैमिली आईडी के अलग ऑप्शन में अपनी फैमिली आईडी अलग बनवाई थी। चुनाव से पूर्व अलग बने परिवारों के नए बीपीएल कार्ड बना दिए गए हैं, जिससे प्रदेशभर में 1 लाख 14 हजार 500 नए राशन कार्ड बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर राशन कार्ड कटवाने का लिंक जारी

खाद्य आपूर्ति विभाग ने गलत या कम आय दिखाकर बने राशन कार्ड को बीपीएल श्रेणी से हटाने के लिए नया लिंक जारी किया है। जारी लिंक में वे नागरिक अपना राशन कार्ड काटने के लिए अपील लगा सकते हैं, जिनके राशन कार्ड कम आय के कारण बन गए और अब वे अपना राशन कार्ड कटवाना चाहते हैं। जिन्होंने जानबूझकर अपनी आय कम दिखा रखी है वे भी अपना राशन कार्ड कटवा सकते हैं।

बीपीएल कार्ड धारकों को मिलने वाली सहूलियतें

- प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज (गेहूं/बाजरा) निशुल्क मिलता है।

- हर परिवार को प्रति माह 40 रुपये प्रति लीटर की दर से दो लीटर सरसों का तेल और 13.5 रुपये की दर से एक किलो चीनी मिलती है।

- चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये का निशुल्क इलाज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed