फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   औरों ने राजनीति की हम एसवाईएल के साथ रावी - व्यास से भी पानी दिलाएंगे- सीएम

औरों ने राजनीति की हम एसवाईएल के साथ रावी - व्यास से भी पानी दिलाएंगे- सीएम

Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
औरों ने राजनीति की हम एसवाईएल के साथ रावी - व्यास से भी पानी दिलाएंगे- सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एसवाईएल के लिए हरियाणा की सत्ता में रहे राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। कुछ लोगों ने इसे केवल अपनी राजनीति के लिए उपयोग किया। हरियाणा को रावी-व्यास का पानी दिलाया जाएगा।
सीएम मनोहर लाल ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर महाबीर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड का निरीक्षण करने के उपरांत लोगों को स्वतंत्रता दिवस का अपना संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद भी 11 वर्षों तक राष्ट्रपति संदर्भ के लिए एसवाईएल का मुद्दा लटका रहा। हमने इस पर फैसला कराया। इस महीने 29 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में इस पर सुनवाई होनी है। सीएम ने कहा, 10 साल से लंबित केएमपी को हमने पूरा कराया। 45 साल से हिसार हवाई अड्डे की घोषणाएं राजनीतिक पार्टियां अरसों से करती आ रही थीं। वह वादा भी पूरा किया। शहीदों के 221 आश्रितों को विभिन्न विभागों में नौकरियां दी हैं। सरकार ने पिछले 45 महीनों में 488 स्वतंत्रता सेनानियों की पोतियों को 2 करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक की राशि कन्यादान के रूप में दी। हिंदी के सत्याग्रहियों, इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले प्रजातंत्र के प्रहरियों को भी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन मीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के सर्वे में आया है कि हरियाणा में पिछले चार वर्षों में 31 प्रतिशत भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। निर्यात के मामले में हरियाणा पांचवें स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया कि वे हरियाणा की इस आर्थिक तरक्की की रफ्तार को टूटने नहीं देंगे। कुछ लोग इस रफ्तार को तोड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें। हर गांव एवं हर शहर को पिछले वर्ष ही खुले में शौच मुक्त बना दिया। हरियाणा देश का पहला केरोसिन फ्री प्रदेश बना है। उज्ज्वला योजना के तहत लगभग पांच लाख गैस कनेक्शन दिए। हिसार में पिछले 45 महीनों में विकास कार्यों पर 2399 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीदों के आश्रितों, स्वतंत्रता सेनानियों, हिंदी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया।

60 खिलाड़ियों को 2.39 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए
मुख्यमंत्री ने 160 खिलाड़ियों को 2 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये के पुरस्कार दिए। कॉमनवेल्थ में सिल्वर पदक विजेता पूजा ढांडा को 75 लाख रुपये, किरण गोदारा को 50 लाख रुपये, प्रीति जांगड़ा को साढे़ सात लाख रुपये देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एकता भ्याण समेत अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इस मौके डॉ. कमल गुप्ता, श्रीनिवास गोयल, कर्णसिंह राणोलिया, ब्रह्मदेव स्याहड़वा, कैप्टन भूपेंद्र, जोगी राम सिहाग, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, घोलू गुर्जर, कृष्ण बिश्नोई उपस्थित थे।

सीएम की घोषणाएं
-प्रदेश के सभी 22 जिलों के नागरिक अस्पतालों में आयुष्मान योजना लागू
-म्हारा गांव जगमग गांव योजना में 507 नए गांवों को 24 घंटे बिजली
-शहीदों के आश्रितों के लिए ग्रुप बी की भर्तियों में आरक्षण का प्रावधान
-सरकारी कर्मचारियों को अन्य विभागों में आवेदन के लिए एनओसी की जरूरत खत्म
- दो अक्तूबर तक हर घर को गैस कनेक्शन
-एक नवंबर से बुढ़ापा पेंशन 2000 रुपये
- जल्द होने वाली 30 हजार नौकरियों में इंटरव्यू नहीं होगा
-सीएम ने रोहणात फ्रीडम ट्रस्ट के विधिवत रूप से गठन की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed