फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्र संघ चुनाव एलान के बाद टाऊन पार्क पहुंचे दिग्विजय - दुष्यंत चौटाला

छात्र संघ चुनाव एलान के बाद टाऊन पार्क पहुंचे दिग्विजय - दुष्यंत चौटाला

Wed, 21 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव एलान के बाद टाऊन पार्क पहुंचे दिग्विजय - दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
छात्र संघ चुनाव की मांग माने जाने के बाद इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला ने इसे संगठन की जीत बताया। दुष्यंत ने कहा कि इनसो के संघर्ष आमरण अनशन ने ही सरकार को चुनाव कराने के लिए मजबूर किया है।
दुष्यंत चौटाला के अनुसार सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों को पत्र जारी कर कहा है कि इसी वर्ष नए सत्र में दाखिलों के बाद छात्र संघ की चुनाव की प्रक्रिया अमल में लाएं। चुनाव के लिए जरूरी बजट का प्रावधान रखने के लिए भी कहा गया है। गुजवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की अगुवाई में गठित कमेटी चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी जिसमें चुनाव करवाने की पूरी प्रक्रिया रहेगी। अनशन खत्म करने के बाद दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला इनसो कार्यकर्ताओं के साथ ताऊ देवीलाल पार्क पहुंचे। यहां युवाओं ने दिग्जिवय को कंधों पर उठा लिया। दिग्विजय ने युवाओं के साथ ताऊ देवीलाल की प्रतिमा को नमन किया। युवाओं ने इनसो जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

अनशन तोड़ने के बाद बडे़ भाई दुष्यंत ने केक खिलाया
अनशन समाप्त करने के बाद दिग्विजय चौटाला को उनके बड़े भाई सांसद दुष्यंत चौटाला ने केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। दुष्यंत ने कहा कि छोटे भाई तेरा यह संघर्ष युवा याद रखेंगे। इनसो ने बलिदान देकर छात्र संघ चुनाव बहाल कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत घबराना दिग्गू बेटा
दिग्विजय की मां नैना चौटाला मंगलवार दोपहर को जीजेयू पहुंची। अपने बेटे को कहा-दिग्गू बेटा ठीक है तू, कैसी है तेरी तबियत। कमजोर तो हो गया है पर घबराना मत बेटा। गुजवि के इस मैदान में तेरा संघर्ष रंग लाएगा। बेटे तेरे जन्मदिन पर मैं खाने के लिए कुछ नहीं लाई क्योंकि तूं यहां पर भूख हड़ताल पर बैठा है। नैना ने अपने पर्स से कुछ पैसे निकालकर दिग्विजय चौटाला के हाथ पर रखते हुए बोली तेरे संघर्ष के इन साथियों को जन्मदिन की मिठाई खिला देना।

दिग्विजय को कंधों पर उठाकर इनसो कार्यकर्ता टाउन पार्क पह़ुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed