फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गली में बने वाटर टैंक में डूबा घर का चिराग

गली में बने वाटर टैंक में डूबा घर का चिराग

Tue, 17 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गली में बने वाटर टैंक में डूबा घर का चिराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पटेल नगर में दिवाली से दो दिन पहले मातम छा गया। तीन साल के एक बच्चे की गली में बने वाटर टैंक में गिरने से मौत हो गई। मृतक मासूम का नाम माधव है। परिवार के लोग उसे सोमवार शाम चार बजे से ढूंढ रहे थे। गली में खेलता हुआ माधव कब गायब हो गया, पता नहीं चला। वह खेलता हुआ अचानक ढक्कन हटे वाटर टैंक में गिर गया। बच्चा गिरने के बाद जब कोई पानी लेने आया तो उसने ढक्कन बंद कर दिया। करीब दो घंटे बाद किसी ने तलाश करते वक्त वाटर टैंक का ढक्कन उठाकर देखा तो बच्चे का शव मिला। बच्चे को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर वार्ड के पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुबह बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पिता लगाता है सब्जी की रेहड़ी
माधव अपने मां-बाप की पहली संतान था। उसकी एक सात माह की बहन मैना है। मां नेहा हाउस वाइफ है और पिता राजकुमार सब्जी की रेहड़ी लगाता है। हादसे के वक्त घर पर मां और मासूम बहन ही मौजूद थीं।
विज्ञापन

ताई ने भी देखा ढक्कन उठाकर, लेकिन तब नहीं मिला
माधव खेलते हुए घर से बाहर निकल आया। उसके घर से करीब डेढ़ सौ से 200 मीटर दूर गणपति इंपोरियम के सामने वाटर टैंक बना हुआ है, वह उसमें जा गिरा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ढक्कन खुला होगा, तभी बच्चा इसमें गिरा है। वाटर टैंक पर ऐसा ढक्कन लगा है, जिसे बच्चा नहीं उठा सकता। हालांकि वाटर टैंक में बच्चे गिरने का मामला सवालों के घेरे में है कि बच्चा खुद खेलते हुए गिरा है या उसे किसी ने गिराया है। क्योंकि जब बच्चा मिला, तब वाटर टैंक का ढक्कन बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले भी तीन साल का मासूम मिला था मृत
पटेल नगर में ही 11 अक्तूबर को तीन साल का हार्दिक अपने घर के सामने निर्माणाधीन दूसरे मकान की रसोई में मृत मिला था। पिता नवनीत कुमार ने बताया था कि वह जब दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई थी। पटेल नगर में तीन साल के बच्चे की यह दूसरी मौत है।

वाटर टैंक में बच्चे का शव मिला है। शव कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया गया है। बच्चे के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-जगदीश, इंचार्ज, पीएलए चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed