फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भारत माता शहर का सबसे सुंदर पार्क, रेखा ऐरन का वार्ड सबसे साफ, पार्षदों में विरोध

भारत माता शहर का सबसे सुंदर पार्क, रेखा ऐरन का वार्ड सबसे साफ, पार्षदों में विरोध

Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
भारत माता शहर का सबसे सुंदर पार्क, रेखा ऐरन का वार्ड सबसे साफ, पार्षदों में विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रशासन द्वारा करवाए गए सर्वे में एमसी कॉलोनी स्थित भारत माता पार्क को शहर का सबसे सुंदर पार्क घोषित किया गया है। शहर के वार्ड 20 को सबसे साफ वार्ड घोषित किया गया है। प्रशासन ने इनको सम्मानित करने की घोषणा कर दी है, जबकि पार्षदों ने इसको लेकर विरोध जताया है। पार्षदों ने कहा है कि कंपीटिशन किसी तरह का हुआ ही नहीं। इतना ही नहीं उन्होंने वार्डों में सर्वे तक न होने का दावा किया है। पार्षद नरेंद्र शर्मा, पार्षद मानसिंह चौहान और डिप्टी मेयर भीम महाजन ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कंपीटिशन कैसा था अधिकारियों ने बताया ही नहीं। दूसरा सर्वे कब हो गया और किस आधार पर रिजल्ट निकाले यह सवालों के घेरे में है। पार्षदों ने कहा कि इसके बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी। पार्षद नरेंद्र शर्मा ने यह तक कहा है कि 20 नंबर वार्ड से उनका वार्ड 19 सुंदर है, चाहे कोई भी निरीक्षण करवा ले। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे अपने पद से इस्तीफा तक देने को तैयार हैं।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में दो अक्तूबर को अन्य श्रेणियों में विजेता समितियों को समारोह में विधायक डॉ. कमल गुप्ता सम्मानित करेंगे। एडीसी एएस मान ने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन किया गया था। इसके तहत पूरे जिले में सघन सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

50 श्रेणियों में हुआ था कंपीटिशन
स्वच्छता पखवाड़े के तहत ही प्रशासन द्वारा 50 अलग-अलग श्रेणियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनमें शहर ही नहीं, गांवों, स्कूलों और सरकारी विभागों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करने के लिए कमेटियां गठित की गई थीं। इनकी सिफारिशों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी मान ने बताया कि हिसार शहर में भारत माता पार्क के अलावा नारनौंद में देवराज पार्क, उकलाना में चौ. दलबीर सिंह पार्क को सबसे सुंदर पार्क का सम्मान मिलेगा। स्वच्छता के लिए हांसी के वार्ड 10, नारनौंद के वार्ड 2, बरवाला के वार्ड 12, उकलाना के वार्ड 8, हिसार के वार्ड 20 को सम्मानित किया जाएगा।
हिसार का नागरिक अस्पताल, बरवाला की सीएचसी सबसे साफ
अस्पतालों में नागरिक अस्पताल, बरवाला की सीएचसी व अग्रोहा की पीएचसी को भी सम्मानित किया जाएगा। सबसे सुंदर सरकारी कार्यालय का पुरस्कार एडीसी और सिंचाई विभाग के कार्यालय को मिलेगा।

इन श्रेणियों में भी किया जाएगा सम्मानित
नारनौंद के गांव पेटवाड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को स्वच्छ मूवी बनाने पर, गांव पाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 8वीं की छात्रा किरण सैनी को पेंटिंग में प्रथम, ज्योति को पेंटिंग में द्वितीय, रोशन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पेंटिंग में अग्रोहा की 9वीं की छात्रा मुस्कान को प्रथम, दौलतपुर की पायल को द्वितीय, अशोक को तृतीय पुरस्कार मिलेगा। निबंध लेखन में पेटवाड़ के राकवमा विद्यालय की छात्रा आरती को प्रथम, दौलतपुर के रावमा विद्यालय की छात्रा रीना को द्वितीय, गंगवा के रावमा विद्यालय के छात्र राजकुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। निबंध लेखन में दौलतपुर के रावमा विद्यालय के छात्र ऋषभ को प्रथम, पाली के रावमा विद्यालय के संतोष को द्वितीय, मंडी आदमपुर की राकवमा विद्यालय की छात्रा कोमल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हांसी के लड़के-लड़कियों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, आदमपुर के बहुतकनीकी महाविद्यालय व हिसार के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को सम्मान प्रदान किया जाएगा। आदमपुर के गांव चूली कलां, अग्रोहा के गांव मीरपुर, बरवाला के गांव बहबलपुर, हांसी प्रथम के गांव कंवारी, हांसी द्वितीय के गांव रोशनखेड़ा, हिसार प्रथम के गांव बाड्यां ब्राह्मण, गांव मुकलान, गांव गढ़िया अजीमा, गांव दौलतपुर की पंचायतों को स्वच्छ पंचायत की श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। गांव में सबसे सुंदर पार्क की श्रेणी में आदमपुर के गांव बगला, अग्रोहा के गांव मीरपुर, बरवाला के गांव बधावड़, हांसी प्रथम के गांव ढाणी पाल, हांसी द्वितीय के गांव खांडा खेड़ी, हिसार प्रथम के गांव बाड्यां ब्राह्मण, हिसार द्वितीय के सीसवाल और कुंदनपुरा के पार्क को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed