{"_id":"65f4ac8f7da9f54f8302f147","slug":"10th-elective-subjects-examination-held-at-14-centers-hisar-news-c-126-1-shsr1012-114982-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 14 केंद्रों पर हुई दसवीं ऐच्छिक विषयों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 14 केंद्रों पर हुई दसवीं ऐच्छिक विषयों की परीक्षा
Sat, 16 Mar 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा शुक्रवार को 14 केंद्रों में हुई। ऐच्छिक विषय की परीक्षा होने की वजह से परीक्षार्थियों की संख्या भी कम रही। उड़नदस्ते ने चार केंद्रों का निरीक्षण किया जबकि परीक्षा भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
शिक्षा बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आईटी, ब्यूटी वेलनेस, कृषि, ऑटोमोबाइल आदि विषयों की परीक्षा हुई। इसके लिए दादरी ब्लॉक में आठ और बाढड़ा में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उड़नदस्ते ने शहर में राजकीय कन्या स्कूल में दो केंद्र, आदर्श स्कूल व चांगरोड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यूएमसी का कोई मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों में किसी कारणवश परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं उनमें अंतिम पेपर के बाद परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर अखिलेश बने असिस्टेंट कमांडेंट
झोझूकलां। गांव जावा निवासी अखिलेश यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव और अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। अब वे बतौर असिस्टेंट कमांडेंट देश सेवा करेंगे।
उनके पिता धर्मबीर यादव जनस्वास्थ्य विभाग में सीनियर डिविजन अकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश पिछले पांच वर्ष से सीआईएसएफ में कार्यरत थे। बचपन से ही राष्ट्र रक्षा के क्षेत्र में जाने का उनका सपना रहा है। उन्हें देश सेवा की प्रेरणा अपने दादा शहीद जगत सिंह के बलिदान से मिली। धर्मबीर ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से अखिलेश यूपीएससी की तैयारी रहे थे। अब वह अपने पहले ही प्रयास में सफल हो गए। अखिलेश ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
अखिलेश यादव।