{"_id":"5c350026bdec2256e37bd293","slug":"101546977318-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित मेयर और पार्षद आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर गौतम सरदाना और सभी 20 पार्षद बुधवार को दोपहर तीन बजे शपथ लेंगे। इसके लिए लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया सहित कई चेयरमैन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। मेयर व पार्षदों को मंडल आयुक्त डॉ. पंकज यादव पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि पहली बार हुए प्रत्यक्ष चुनावों में गौतम सरदाना अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा ऐरन को 28 हजार 91 वोटों से हराकर मेयर बने थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मेयर कार्यालय के लिए देखी जगह
उधर, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने यहां नवनिर्वाचित मेयर के कार्यालय को लेकर जगह देखी। उन्होंने ऊपर हिस्से में बने निगम कमिश्नर और सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के लिए बने कार्यालयों को भी देखा। इसके बाद उन्होंने ग्राउंड फ्लोर में बने पुराने मेयर और ज्वाइंट कमिश्नर के रूम को भी देखा। हालांकि अभी तक यह फाइनल नहीं हो सका है कि गौतम सरदाना कार्यभार संभालने के बाद कौन से रूम में बैठेंगे।