{"_id":"5aeb5e964f1c1b3b0a8b7f5d","slug":"101525374614-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए न्यूज-- -दूसरी लिस्ट में बच्चों का नाम देख अभिभावकों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए न्यूज-- -दूसरी लिस्ट में बच्चों का नाम देख अभिभावकों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान
Updated Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
134-ए के तहत खंड शिक्षा कार्यालय ब्लॉक वन ने पहली से बारहवीं तक स्कूल अलॉट की दूसरी लिस्ट वीरवार को जारी कर दी। दूूूसरी लिस्ट में ब्लॉक वन के लगभग 98 प्रतिशत छात्रों को स्कूल अलॉट हो गया। लिस्ट देखने आए अभिभावकों को लिस्ट में अपने बच्चों का नाम देखकर काफी प्रसन्नता हुई। खंड शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार ने ब्लॉक वन के सभी 134-ए के क्वालिफाई छात्रों को स्कूल अलॉट कर दिया है। हिसार ब्लॉक द्वितीय के 134-ए के छात्रों का पहले ही स्कूलों में दाखिला हो चुका है।
बच्चों को दाखिला देने में प्राइवेट स्कूलों ने जमकर मनमानी की। अभिभावकों से तरह-तरह की डिटेल मांगी गई। तहसीलदार और कोर्ट से शपथ-पत्र मांगा गया। अभिभावकों से भारी भरकम फीस की मांग की गई। शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्राइवेट स्कूलों से रिक्त सीटों की वेकैंसी लेने के लिए चार बार रिमाइंडर लेटर भेजा गया। कुछ प्राइवेट स्कूल अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आखिरकार जब पत्रकारों ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से हिसार की स्थिति के बारे में अवगत करवाया तो हिसार के शिक्षा अधिकारियों ने सख्ती का प्रयोग किया। शिक्षा अधिकारियों की कार्रवाई और अभिभावकों के संघर्ष के आगे प्राइवेट स्कूलों का अड़ियल रवैया टूटता नजर आया। खंड शिक्षा कार्यालय ब्लॉक वन के लगभग 98 प्रतिशत छात्रों को 134-ए के तहत मनपसंद स्कूलों में दाखिला कर दिया गया है।
इन कक्षाओं में हुुआ दाखिला
ब्लॉक वन-
कक्षा- 4
कुल परीक्षार्थी-186
पास- 40
दाखिला- 40
..................
कक्षा- 5वीं
कुल परीक्षार्थी- 188
पास- 39
दाखिला- 39
................
कक्षा- 6वीं
कुल परीक्षार्थी-202
पास- 87
दाखिला-86
...............
कक्षा- 7वीं
कुल परीक्षार्थी- 165
पास- 60
दाखिला- 60
............
कक्षा- 8वीं
कुल परीक्षार्थी-143
पास- 55
दाखिला-55
................
कक्षा- 9वीं
कुल परीक्षार्थी- 145
पास- 80
दाखिला-79
..................
कक्षा- 10वीं
कुल परीक्षार्थी-55
पास- 30
दाखिला- 29
..............
कक्षा- 12वीं
कुल परीक्षार्थी-20
पास- 8
दाखिला-8
लगभग सभी छात्रों का दाखिला का हमने कर दिया है। प्राइवेट स्कूलों को सख्त हिदायत दे रखी है, जो भी प्राइवेट स्कूल संचालक 134-ए के तहत दाखिला देने में अभिभावकों को परेशान या आनाकानी करेगा, उनके खिलाफ विभागीय कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-गौतम कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक वन।