फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इस बार 32 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा 6.75 फीसदी ब्याज

इस बार 32 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा 6.75 फीसदी ब्याज

Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
इस बार 32 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा 6.75 फीसदी ब्याज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इस बार प्रदेश के 32 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को 6.50 की बजाय 6.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। यह पैसा उपभोक्ताओं के अप्रैल व मई महीने के बिजली बिलों में समायोजित होगा। बिजली निगम ने मीटर, स्टाफ व कंजम्पशन सिक्योरिटी राशि का ब्याज पहले से ज्यादा देने का फैसला लिया है। पहले निगम प्रबंधन ने सालाना ब्याज 6.50 प्रतिशत देने के निर्देश दिए थे। मगर अब नए आदेशों के तहत 6.75 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।
----
ऐसे समझिए ब्याज का फार्मूला
दरअसल, बिजली निगम किसी भी उपभोक्ता को कनेक्शन देते समय मीटर, स्टाफ व कंजम्पशन सिक्योरिटी के तौर पर पैसे जमा करवाता है। इस सिक्योरिटी राशि पर उपभोक्ता को एक बार में सालाना ब्याज भी मिलता है, जो उसके बिजली बिलों में समायोजित किया जाता है। घरेलू कनेक्शन लेने वालों से प्रति किलोवाट 750 रुपये जबकि गैर-घरेलू व एचटी कनेक्शन लेने पर एक हजार रुपये प्रति किलोवाट सिक्योरिटी ली जाती है। जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित कनेक्शन में 1500 रुपये और स्ट्रीट लाइट कनेक्शन के लिए दो हजार रुपये सिक्योरिटी ली जाती है।
विज्ञापन


जिले में करीब 250 करोड़ से अधिक की सिक्योरिटी जमा
निगम अधिकारियों के अनुसार बिजली निगम के अकेले हिसार सर्कल में ही उपभोक्ताओं के करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक बतौर सिक्योरिटी जमा है। डिविजन नंबर एक में करीब 100 करोड़ रुपये जमा हैं। डिविजन नंबर एक के सिविल लाइन सब डिविजन में करीब 70 करोड़ जबकि सिटी सब डिविजन में 30 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं ने जमा करवाए हुए हैं। सबसे अधिक सिक्योरिटी के रूप में 25 करोड़ रुपये जिंदल ग्रुप ने जमा करवा रखे हैं। इसके अलावा डिविजन नंबर 2 और हांसी डिविजन का आंकड़ा भी करीब 150 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अनुसार उपभोक्ताओं की संख्या
हिसार - 3 लाख 52 हजार
फरीदाबाद - 4 लाख 93 हजार
गुरुग्राम व मेवात -4 लाख 70 हजार
सिरसा - 3 लाख 18 हजार
भिवानी - 3 लाख 42 हजार
जींद - 2 लाख 93 हजार
पलवल - 2 लाख 69 हजार
रेवाड़ी - 2 लाख 46 हजार
फतेहाबाद - 2 लाख 34 हजार
नारनौल - 2 लाख 5 हजार
वर्जन
:: निगम प्रबंधन की ओर से सिक्योरिटी राशि पर सालाना ब्याज 6.50 से बढ़ाकर 6.75 प्रतिशत देने का फैसला लिया गया है। यह ब्याज उपभोक्ताओं के बिजली बिल में ही समायोजित होगा।
-रवि ठकराल, चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed