{"_id":"5a68db284f1c1b8c268b642e","slug":"101516821288-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले रार
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले ही स्वच्छ मैप एप की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। सर्वे में अच्छी रैंकिंग लाने के लिए जिन पार्षदों ने जी जान से एप डाउनलोड करने के लिए जोर लगाया था अब वो ही इनके खिलाफ बोलने लगे हैं। वार्ड दो की पार्षद कमला बंसल के प्रतिनिधि ने बुधवार को स्वच्छ मैप एप पर डाली गई गंदगी की सूचना पर काम न होने से नाराज होकर एएसआई रोहित के पांव पकड़े। उन्होंने हाथ भी जोड़े और कहा कि भाई साहब, स्वच्छ एप पर तो आपने रिपोर्ट में क्लीन दिखा दिया। एक जगह की सफाई कराकर तीन शिकायतों को क्लीन करवा दिया, मगर मौके पर सफाई तो करवा दो। एएसआई ने कहा कि हमने सफाई करवा दी है। ऐसे झूठी रिपोर्ट अपलोड नहीं होती। इस मामले पर पार्षद ने कहा कि दो दिन पहले भी आप लोग यही जिद कर रहे थे। 22 जनवरी को सीएसआई को साथ ले जाकर मौके का दौरा करवाया गया तब जाकर वे माने। आपके एप पर तो कई दिनों से वह एरिया क्लीन दिखा रहा है। हकीकत में क्या है सीएसआई खुद देखकर आए थे।
सीएम को भी किया ट्वीट
पार्षद प्रतिनिधि मुकेश बंसल ने सीएम को भी इसको लेकर ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि मोदी जी के अभियान को आपके ही कर्मचारी नहीं चलने दे रहे। अगर ऐसा ही रहेगा तो क्या देश साफ हो पाएगा।
इस दिन इन एरिया की गंदगी की फोटो की थी अपलोड
बंसल ने बताया कि 10 जनवरी को उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पीरबाबा मंदिर के पास व ताऊ देवीलाल सदन के सामने पड़ी गंदगी की फोटो अपलोड की थी। इसके बाद 14 जनवरी को अनाजमंडी के कई एरिया सहित धर्मकांटा के पास पड़े कचरे की डाली थी। मगर केवल ताऊ देवीलाल सदन के पास फुटपाथ के पास पड़ी मिट्टी व कचरा तो उठा दिया बाकी कहीं से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एचबीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने इस एरिया में दो अपने सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं। ये कर्मचारी झाड़ू लगाकर कचरे की ढेरियां बना देते हैं मगर निगम इन्हें नहीं उठाता।
विज्ञापन
वर्जन
मैंने एप पर शिकायत डाली। मौखिक भी कहा और तो और सीएसआई को एप पर क्लीन रिपोर्ट दिखाने के बाद मौके के हालात दिखाए। फिर भी सफाई नहीं। निगम ने नौसिखिए कर्मचारी लगाए हुए हैं जो जिम्मेदारी तक नहीं लेते।
- मुकेश बंसल, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 2
वर्जन
जहां कचरा था वहां सफाई करवा दी। कोई झूठी फोटो अपलोड नहीं की गई। एक स्थान पर मिट्टी पड़ी है वह ठेकेदार ने सड़क बनवाई थी उन्होंने डाली थी। इसके लिए कमिश्नर साहब ने एक्सईएन व एमई साहब को ठेकेदार से उठवाने बारे निर्देश दिए हैं।
- रोहित, एएसआई नगर निगम।
पार्षद प्रतिनिधि एएसआई के पांव पकड़कर बोले-एप पर डाल दी क्लीन रिपोर्ट मौके पर सफाई तो करवा दो
स्वच्छ मैप एप डाउनलोड करवाने वाले पार्षदों ने ही खोली पोल, झूठी फोटो अपलोड कर रहा निगम स्टाफ