फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भारत नगर में युवक ने महिला को चाकू घोंपे

भारत नगर में युवक ने महिला को चाकू घोंपे

Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
भारत नगर में युवक ने महिला को चाकू घोंपे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भारत नगर में मंगलवार दोपहर को एक युवक ने एक विवाहिता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि हमलावर घायल महिला से एकतरफा प्यार करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी आठ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद हम दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी मायके में रहने लगी। उसने बताया कि पत्नी का एक पड़ोसी उससे एकतरफा प्यार करता है और उसे अपने साथ रखने की बात कहता है। उसकी पत्नी ने युवक के साथ रहने से इनकार कर दिया था। वह इसी बात को लेकर रंजिश रखने लगा। मेरी पत्नी मंगलवार दोपहर को काम से लौट रही थी। वह घर के पास पहुंची तो पीछे से वह युवक आ गया। वह उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उपचाराधीन थी तब भी वह सिरफिरा फोन कर धमकी दे रहा था। नई सब्जी मंडी चौकी प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि एक टीम घायल महिला के बयान लेने अस्पताल गई है। बयान दर्ज करने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


भारत नगर में युवक ने महिला को घोंपे चाकू
एकतरफ प्यार का बताया जा रहा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed