{"_id":"67b77c2f96557655280a9126","slug":"101-students-of-gju-selected-in-international-company-infosys-hisar-news-c-21-hsr1005-570258-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू के 101 विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू के 101 विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस में चयनित
विज्ञापन
हिसार। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को चयनित विद्यार्थियों की सूची सौंपते प्लेसमेंट निदेशक डॉ.
- फोटो : 1
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में आयोजित ऑन-कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 101 विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय कंपनी इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात करके उन्हें शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि अपने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ एवं सम्मानजनक रोजगार दिलाना किसी भी विश्वविद्यालय का प्राथमिक उद्देश्य होता है। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित रोजगार दिलाना विश्वविद्यालय ने उच्च प्राथमिकता में रखा है और भविष्य में इसके और अधिक बेहतर परिणाम होंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. विजय कुमार ने कहा कि यह प्लेसमेंट विद्यार्थियों को उद्योगों के अनुसार कौशलयुक्त करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
366 विद्यार्थियों ने भाग लिया
प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्लेसमेंट ड्राइव में 25 सरकारी विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध महाविद्यालयों के 366 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव में 34 छात्राएं चयनित हुई हैं, जिनमें से 23 छात्राएं जीजेयू की हैं। चयनित विद्यार्थियों को मैसूर स्थित इंफोसिस ग्लोबल एजुकेशन सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें इंफोसिस के विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों को 9.5 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज के साथ सिस्टम इंजीनियर से सीनियर सिस्टम इंजीनियर के रूप में अपनी प्रोफाइल को अपग्रेड करने का अवसर भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व चार-दिवसीय इंफोसिस ड्राइव तैयारी कार्यशाला, मॉक टेस्ट सहित तैयारियों के विभिन्न चरणों के चलते यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि प्री-प्लेसमेंट टॉक के बाद विद्यार्थियों ने थर्ड-पार्टी टेस्टिंग एजेंसी के सहयोग से पीडीयूसीआईसी और सीएसई प्रयोगशालाओं में दो चरणों में एक ऑनलाइन एप्टीट्यूड परीक्षा दी।