{"_id":"9dcc14c8d1ffd02522f3d9caba97ea25","slug":"100-villages-will-start-e-seva-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन दिवस पर 100 गांवों में शुरू होंगे ई सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन दिवस पर 100 गांवों में शुरू होंगे ई सेवा केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 308 पंचायतों में से 100 पंचायतों में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस तक हरियाणा ई सेवा केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर ट्रायल किया जा रहा है। लोगों को गांव में ही सुविधाएं देने के लिए यह केंद्र स्थापित होंगे।
हिसार जिले के प्रत्येक गांव में हरियाणा ई सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अपने गांव में ई सेवा केंद्र खोलने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक बीटेक होगा तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। आईटी एक्सपर्ट तथा डिग्री धारक को विलेज लेवल इंटरप्नोर के लिए योग्य माना जाएगा। आवेदक को करीब 75 हजार रुपये लगाने की क्षमता हो। आवेदक को गांव में केंद्र खोलने के लिए अपने स्तर पर स्थान उपलब्ध कराना होगा।
क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं
- पासपोर्ट के लिए आवेदन
- पैन कार्ड के लिए आवेदन
- बिजली बिल अदा करने की उम्मीद
- डुप्लीकेट वोटर कार्ड लेना
- अनुसूचित वर्ग के लिए प्रमाण पत्र जारी करना
- रिहायशी प्रमाण पत्र जारी करना
- आय प्रमाण पत्र जारी करना
- बीसी, ओबीसी, एसबीसी के प्रमाण पत्र जारी करना
- आधार कार्ड के डुप्लीकेट प्रिंट लेना
- रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग
सुशासन दिवस पर मिलेगा ग्राम सचिवालय का तोहफा
हिसार जिले में पहले तथा दूसरे चरण में ग्राम सचिवालय स्थापित करने का काम चल रहा है। इसमें मोड़ा खेड़ा, सदलपुर, सारंगपुर, चिकनवास, डाटा, कुलाना, खांडाखेड़ी, बास खुर्द, न्यौली कला, मुकलान, सरसौद, खेड़ी जालब, पेटवाड़, लितानी, दौलतपुर शामिल हैं। यहां 25 दिसंबर तक ग्राम सचिवालय शुरू हो जाएंगे। तीसरे चरण में ढाणी सीसवाल, मीरपुर, गुराना, सीसर, बाडया, रावलवास, ढाणी गारन, भैणी अमीरपुर, चमारखेडा में ग्राम सचिवालय शुरू होंगे।
विज्ञापन
जिले के हर गांव में ई सेवा केंद्र के तहत वीएलई स्थापित किए जाने हैं। करीब 100 गांव चयनित कर लिए गए हैं। जल्द ही सभी पंचायत स्तर पर वीएलई बना दिए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। गांव के लोगों गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- एमपी कुलश्रेष्ठ, डिस्ट्रिक इंर्फोमेटिक्स ऑफिसर, हिसार