फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 year old girl killed after coming in contact with juice machine at Hisar of Haryana 

हरियाणा : बस को देख घबराकर भागी बच्ची, जूस की मशीन में कपड़े फंसे, सड़क पर गिरने से टूट गई गर्दन

Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
10 year old girl killed after coming in contact with juice machine at Hisar of Haryana 
मृतका बच्ची काफी - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में जूस की मशीन की चपेट में आने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मामला हिसार का है। हिसार के धांसू रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास सोमवार दोपहर मेला लगा था। इसी दौरान गन्ने की जूस की मशीन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची काफी घायल हो गई।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसके परिजन धांसू के एक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेले में ड्यूटी पर तैनात सैन्यकर्मी राहुल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे धांसू रोड पर बाबा रामदेव के मेले के दौरान मिर्जापुर निवासी 10 वर्षीय काफी जूस की रेहड़ी के नजदीक सड़क किनारे खड़ी थी। उस दौरान एक रोडवेज बस आने पर वह घबराकर भागने लगी तो गन्ने की जूस की रेहड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन



जूस की रेहड़ी लगाने वाले राकेश ने बताया कि बच्ची के कपड़े मशीन के फट्टे में फंसने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मशीन ने बच्ची को घुमाकर सड़क पर जोर से पटक दिया, जिससे काफी की गर्दन टूट गई। बच्ची को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची अपने ताऊ के बेटे निर्मल के साथ मेला देखने गई थी। सूचना मिलते ही सदन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। बच्ची के रिश्ते के भाई संदीप ने बताया कि काफी दूसरी कक्षा में पढ़ती थी, वह चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed