{"_id":"65b2a3c4e183a4a20708c75a","slug":"10-percent-reduction-in-road-accidents-in-2023-compared-to-2022-hisar-news-c-21-hsr1020-308573-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 2022 के मुकाबले 2023 में सड़क हादसों में आई 10 प्रतिशत की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 2022 के मुकाबले 2023 में सड़क हादसों में आई 10 प्रतिशत की कमी
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त उत्तम सिंह ने वीरवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। आरटीए ने बताया कि ओवरलोड कुल 45 लाख 87 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि बार-बार यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ गंभीर जुर्माना लगाया जाए। उनके लाइसेंस को जब्त किया जाए। नेशनल हाईवे पर ढाबा व पेट्रोल पंप के सामने बने अवैध कटों की दिशा में ढाबा व पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस दिए जाए। सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग व इनकी स्क्रीन के लिए सभी कंट्रोल रूमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। रेहड़ी व वेंडरों के लिए एक अस्थायी वेंडिंग जोन घोषित किया जाए। यातायात नियमों की जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को सभी सडक़ों के निर्माण कार्यों व उन पर मार्किंग के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। नए साइन बोर्डों को लगाने, दुर्घटनाओं संभावित क्षेत्रों को मार्क करने, पुरानी गलत मार्किंग को हटाने व लाइट बलिंकर की व्यवस्था को दुरूस्त करने की भी हिदायत दी। बैठक में एसपी मोहित हांडा, हांसी के पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, नारनौंद के एसडीएम सोनू भट्ट, एसीयूटी अर्पित सांगल, हांसी के एसडीएम मोहित महराणा, बरवाला की एसडीएम विजया मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद रहे।