फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 lakh cheated in the name of making IFFCO company distributor, case registered

इफको कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated in the name of making IFFCO company distributor, case registered
हिसार। इफको कंपनी का डिस्ट्रब्यूटर बनाने के नाम पर नवदीप कॉलोनी के दुकानदार जयंत कुमार से 10 लाख रुपये की ठगने का मामला सामने आया है। जयंत कुमार से पहले रजिस्ट्रेशन और उसके बाद डीलरशिप सिक्योरिटी के नाम पर रकम खाते में ट्रांसफर करवाई गई। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने ठकेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जयंत ने बताया कि वह कृषि कार्य से संबंधित सामान बेचने का काम करता है। नवंबर में उसे पता लगा कि इफको कंपनी डीलरशिप दे रही है। इसके बाद उसने ऑनलाइन सर्च किया तो एक साइट पर इस बारे में जानकारी मिली। दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो कंपनी द्वारा कुछ जानकारी मांगी गई, जो उसने उपलब्ध करवा दी। इसके बाद उससे एक एप्लिकेशन फॉर्म भरवाया गया। साथ में एक लाख रुपये फीस मांगी गई। इसके बाद जयंत ने ऑनलाइन पेमेंट करते हुए कंपनी के खाते में रुपये भेज दिए। जयंत ने बताया कि इसके बाद एग्रीमेंट चार्ज के नाम पर 2 लाख, प्रोडेक्ट बिल के नाम पर 3 लाख 50 हजार व एनओसी के नाम पर 2 लाख रुपए भी खाते में जमा करवा लिए गए। गोदाम इंश्योरेंस के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये समेत उससे 10 लाख रुपये ले लिए गए। काफी इंतजार के बाद भी उसे कंपनी की ओर से न तो पत्र मिला, न ही कोई सामान भेजा गया। जब उसने इस बारे में कंपनी के नंबर पर फोन किया तो उसे बताया गया कि कुछ समय में उसके कागजात भेज दिए जाएंगे, लेकिन अभी तक डीलरशिप के कागज नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed