{"_id":"65c61b46c6580796d40e2520","slug":"10-boxers-reduced-the-age-in-aadhaar-card-when-investigated-they-were-caught-applications-canceled-hisar-news-c-21-1-hsr1006-317961-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 10 बॉक्सरों ने आधार कार्ड में कम करवाई उम्र, जांच की तो पकड़े गए, आवेदन रद्द किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 10 बॉक्सरों ने आधार कार्ड में कम करवाई उम्र, जांच की तो पकड़े गए, आवेदन रद्द किए
Fri, 09 Feb 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 09 Feb 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
हिसार। साई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत शुक्रवार को बॉक्सिंग के ट्रायल खत्म हुए। ट्रायल देने के लिए देशभर से 27 बाॅक्सर पहुंचे। मगर जब जांच की गई तो 10 बॉक्सरों ने आधार कार्ड में उम्र कम करवाई हुई मिली। जबकि उनके जन्म प्रमाण पत्र में उम्र सही पाई गई। जब साई के अधिकारियों ने बॉक्सरों से गड़बड़ी करने का कारण पूछा तो वह कुछ भी जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में उन सभी बॉक्सरों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। साई के सहायक निदेशक निशांत कुमार मोर्या ने बताया कि जब आधार कार्ड की ऑनलाइन जांच की गई तो उनके खिलाड़ियों ने अपनी उम्र कम करवाई हुई थी।
बता दें कि साई में 17 बॉक्सिंग खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल के अंतिम दिन बॉक्सिंग खिलाड़ियों के हाथ, पांव और गर्दन की मूवमेंट देखी गई। प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को किस तरह पंच मारते हैं। उसके बाद खिलाड़ियों के साक्षात्कार लिए गए। अब मेरिट लिस्ट तैयार कर सोनीपत मुख्यालय भेजी जाएगी। कुछ दिन बाद चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट लगेगी।
यहां से ट्रायल देने पहुंचे मुक्केबाज
हरियाणा: 13 बॉक्सर
चंडीगढ़: 1 बॉक्सर
उत्तर प्रदेश: 2 बॉक्सर
बिहार -1 बॉक्सर
बॉक्सिंग के ट्रायल संपन्न हो गए हैं। जांच में 10 खिलाड़ियों के आधार कार्ड में उम्र कम करवाई मिली। उनके आवेदन तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। साई में मेरिट लिस्ट और मानकों के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन होता है। ट्रायल देने के लिए देशभर से खिलाड़ी पहुंचे थे।
विज्ञापन
- निशांत कुमार मोर्या, सहायक निदेशक, साई
साई में 20 से 22 फरवरी तक कुश्ती के ट्रायल
एथलेटिक और बॉक्सिंग के ट्रायल खत्म होने के बाद अब साई में 20 से 22 फरवरी तक कुश्ती के ट्रायल लिए जाएंगे। कुश्ती में आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में भी देशभर से खिलाड़ी दाव-पेंच दिखाने पहुंचेंगे।