{"_id":"67aa4e3c8242a6c03d0ba1b9","slug":"1-1-additional-buses-will-run-on-barwala-route-in-the-morning-and-evening-hisar-news-c-21-hsr1020-563239-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला रूट पर सुबह व शाम चलेंगी 1-1 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला रूट पर सुबह व शाम चलेंगी 1-1 अतिरिक्त बसें
Tue, 11 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
हांसी। बरवाला रूट पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इस रूट पर सुबह और दोपहर के समय 1-1 बस अतिरिक्त चलाई गईं हैं। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए रोडवेज ने यह निर्णय लिया है। हांसी से रोडवेज बसें डाटा, गुराना होते हुए बरवाला जाती हैं। रोडवेज ने यहां पर सुबह साढ़े छह बजे और दोपहर को करीब सवा एक बजे अतिरिक्त बस चलाई है।
ग्रामीणों की मांग थी कि सुबह और दोपहर के समय बस सुविधा बढ़ाई जाए। क्योंकि इन गांवों से काफी संख्या में लोग सुबह बरवाला जाते हैं। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों को बढ़ाया है। इससे पहले बरवाला रूट पर 17 रोडवेज बसें जाती थीं। अब बसों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इसके अलावा एक बस हांसी से मसूदपुर जाती है। बता दें कि निजी बसें चानौत, भाटला होते हुए बरवाला जाती हैं। सब डिपो के डीआई रणबीर सोरखी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए दो अतिरिक्त बसें चलाई गईं हैं।