फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Weather News in Hindi Rain and cold update

Weather Update: हरियाणा में दोपहर तक रहा धुंध का असर, वाहन व ट्रेनें रहीं प्रभावित

Tue, 30 Jan 2024 05:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 05:10 PM IST
सार

हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। हवा का दबाव कम होते ही एक बार फिर कोहरे ने अपनी चादर फैला दी है। सोमवार देर रात से ही कोहरे का असर गहराने लगा था।

विज्ञापन
Haryana Weather News in Hindi Rain and cold update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंगलवार सुबह प्रदेश के सभी जिले कोहरे की चादर से लिपटे रहे। हरियाणा के कई जिलों में सुबह से छाए कोहरे का असर दिन के 11 बजे तक देखने को मिला। कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में दोपहर तक धुंध छाई रही। हिसार मंडल के जिलों में दिन में दृश्यता करीब 50 से 60 मीटर के बीच रही। बादल छाने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


हिसार में रात का तापमान 9.7 डिग्री तक पहुंच गया है। भिवानी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, फतेहाबाद का 9.7 डिग्री और सिरसा का न्यूनतम तापमान 9.4  डिग्री रहा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। एक फरवरी के बाद बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


कोहरे के चलते 6 घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
हिसार। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस कारण मंगलवार को कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। गोरखधाम एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से दोपहर 3:30 बजे पहुंची। इसी प्रकार रेवाड़ी- बठिंडा ट्रेन भी एक घंटे की देरी से चल रही है। मेरठ- श्रीगंगानगर ट्रेन भी 38 मिनट की देरी से शाम  4:38 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल में भी रहा घना कोहरा, अंबाला का अधिकतम तापमान 20.6
करनाल में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृष्यता 50 मीटर से भी कम रही। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली तो अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का अधिकतम तापमान 20.6 व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 31 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है। करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला व कैथल आदि जिलों में मौसम में बदलाव दिख सकता है। कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे, तो कहीं कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है। कोहरा छाने की भी संभावना है।

बहादुरगढ़ में तीन दिनों से कोहरा छा रहा है। मंगलवार की सुबह भी क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में रहा। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान ऊपर की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को दिनभर सूर्य नहीं निकला। इससे ठंड अधिक रही। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 234 पर दर्ज किया गया।

रेवाड़ी : मौसम का अपडेट
सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। शीतलहर भी चल रही थी। इस दौरान दृश्यता 10 मीटर के आसपास रही। दोपहर बाद धूप निकली और शीतलहर बंद हुई। साथ ही ठंड भी काफी कम हुई। दोपहर तीन बजे के बाद बादलवाई शुरू हुई। पूरे दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया है।  

जींद मौसम
सोमवार रात को ही घना कोहरा छा गया था, जोकि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। सुबह नौ बजे तक दृश्यता पांच मीटर रही। दोपहर बाद दो बजे के लगभग धूप निकली और लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेलिसयस रहा। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवा में नमी की मात्रा 68 प्रतिशत रही।

सोनीपत का मौसम, ट्रेन भी हुई लेट
कोहरा, ठंड के साथ ही सुबह प्रदूषण लोगों लिए मुसीबत बन रहा है। हालांकि दोपहर को हवा चलने के बाद प्रदूषण का स्तर कम हो गया। जिससे लोगों को राहत मिली। सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। नेशनल हाईवे-44 समेत केएमपी व केजीपी पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई थी। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर तक रही। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटने के बाद भी धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

सुबह हवा का प्रवाह थम गया था। दोपहर को हवा चलने पर प्रदूषण का स्तर कम हो गया। दोपहर को चार किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही थी। हवा की गति कम होने से सुबह प्रदूषण का स्तर बहुत गंभीर स्थिति में पहुंच गया था। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 319 दर्ज किया गया। हालांकि हवा चलने के बाद औसत एक्यूआई 211 दर्ज किया गया। सोमवार को यह 313 था। धूप काफी देर से निकलने व चमकीली नहीं होने से अधिकतम तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कोहरे के चलते तीन ट्रेन झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं नेताजी एक्सप्रेस 12:41 तो आम्रपाली आठ घंटे की देरी से चल रही थी। सवारी गाडिय़ां भी अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे की देरी से चल रही थी।

रोहतक में छाया रहा कोहरा
मौसम में ठंडक बनी हुई है। मंगलवार को दिन भर सूर्य नहीं निकला। कोहरा छाए रहने से ठंड कंपकंपी छुड़ाती रही। कोहरे में दृश्यता करीब 40 मीटर रही। शाम को ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। जिले में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

नारनौल में भी कोहरा छाया
नारनौल क्षेत्र में दो दिन से मौसम साफ रहने के बाद फिर से कोहरे ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। वहीं कोहरे की वजह से सड़क व पेड़ों के नीचे जमीन गिली हो गई है। हालांकि जनवरी माह में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ओंस की बूंदों ने बारिश जैसा मौसम जरूर बना दिया है। वहीं कोहरा छटने के बाद थोड़ी ठंड से राहत जरूर मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो बीते दिन की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। वहीं सोमवार को रात्रि तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सिरसा में छाए बादल
सिरसा जिले में मंगलवार को दोपहर तक धुंध छाई रही। सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर के आस पास बनी रही। दोपहर दो बजे के बाद एक घंटे तक हल्की धूप निकली। बादलवाई होने के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।

झज्जर : पूरा दिन रहा कोल्ड डे, नहीं निकली धूप
तीन दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर पूरा दिन कोल्ड डे रहा। पूरा दिन धूप नहीं निकली। सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता 5 से 10 मीटर तक रही। वाहन रेंग-रेंगकर गंतव्य तक पहुंचे। जिले का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैथल: मौसम का अपडेट, भारी बारिश होने की संभावना
मंगलवार सुबह के समय एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हुआ है। सुबह के समय कोहरे के चलते सड़कों पर घना कोहरा छाया। अधिक कोहरे के चलते दृश्यता महज 50 मीटर रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हवा के चलते कोहरा छट गया और धूप निकलने से मौसम साफ हो गया था। जिसके बाद सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

अंबाला : शीतलहर ने सताया, कोहरे के कारण धूप भी रही बेअसर
सुबह से शाम तक घने कोहरे ने परेशान किया। दोपहर में हल्की धूप भी निकली, लेकिन शीतलहर की वजह से धूप बेअसर दिखी। बीते तीन दिन से दिन व रात का तापमान तो बढ़ा है, मगर कोहरा कम होने का नाम नहीं ले रहा। जिससे ठंड लोगों को परेशान कर रही है। दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को फिर ठंड ने परेशान किया।

घने कोहरे की वजह से 20 ट्रेनें प्रभावित
घने कोहरे की वजह से 20 ट्रेनें भी प्रभावित रही। जिसमें ट्रेन नंबर 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 50 मिनट, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी 1.15 घंटा, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 2 घंटे, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी 1.10 घंटा, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 2.40 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 50 मिनट, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी 30 मिनट, 14610 कटरा-ऋषिकेश 20 मिनट, 12414 जम्मूतवी-अजमेर 1.20 घंटे, 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर 30 मिनट, 04504 लुधियाना-अंबाला कैंट 20 मिनट, 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल 2.50 घंटे, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 40 मिनट, 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 30 मिनट, 12920 कटरा-डॉ आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 20 मिनट, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1.10 घंटे, 12459 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 40 मिनट, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 2.20 घंटे, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 30 मिनट, 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम एक्सप्रेस 20 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 3.45 घंटे प्रभावित हुई।

चरखी दादरी क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर सूर्य नहीं निकला। वहीं, सुबह छाए कोहरे और 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण ठंड का प्रकोप बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। हालांकि पिछले चार-पांच दिनों से कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। 31 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed