फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 30 June 2021

हरियाणा: आंदोलनकारी किसानों को सीएम की नसीहत और करनाल-पिंजौर में खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Wed, 30 Jun 2021 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 05:14 PM IST
सार

हरियाणा सरकार चार जगह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर फ्लाइंग स्कूल चलाने की संभावनाओं का पता लगा रही है। दो जगहों के लिए टेंडर भी अलॉट कर दिए गए हैं। हिसार में अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र की स्थापना के अलावा मौजूदा हवाई पट्टियों का सुधारीकरण किया जाएगा।    

विज्ञापन
Haryana Top News 30 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को आंदोलनकारी किसानों को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धरने पर बैठे लोग अपनी हदें पार न करें। कानून हाथ में लेने पर सरकार कड़ी कार्रवाई से भी गुरेज नहीं करेगी। वहीं कितलाना टोल पर आयोजित सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार जहां नागरिकों को कोरोना संक्रमण की डोज दे रही है, वही दूसरी ओर किसानों ने सरकार के लिए विशेष डोज तैयार की है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
विज्ञापन


हरियाणा: आंदोलनकारी किसानों को सीएम मनोहर लाल की नसीहत, हमारे संयम की परीक्षा न लें
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को आंदोलनकारी किसानों को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धरने पर बैठे लोग अपनी हदें पार न करें। कानून हाथ में लेने पर सरकार कड़ी कार्रवाई से भी गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: सरकार ने बढ़ाई पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी की ताकत, पुलिस अफसरों की मनमानी पर लगेगी लगाम 
हरियाणा स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी अब डीएसपी से लेकर डीजी स्तर तक के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आने वाली शिकायतों की सुनवाई करेगी। इस अथॉरिटी में प्रदेश की जनता अधिकारियों की भी शिकायत कर सकेगी। 
पढ़ें पूरी खबर...  

हरियाणा: बिजली विभाग ने शुरू की एसी योजना, 59 फीसदी तक की छूट पर उपभोक्ताओं को मिलेंगे एसी 
हरियाणा सरकार ऊर्जा बचत को प्रोत्साहन देने के मद्देनजर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए देश में अपनी तरह की पहली ‘डिमांड साइड मैनेजमेंट-एसी योजना’ लाई है। बुधवार को ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने इसकी शुरुआत की।  

पढ़ें पूरी खबर...  

अच्छी पहल: हरियाणा में छात्रों को स्कूल स्तर पर पायलट बनाने की तैयारी, करनाल व पिंजौर में खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल
हरियाणा सरकार चार जगह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर फ्लाइंग स्कूल चलाने की संभावनाओं का पता लगा रही है। दो जगहों के लिए टेंडर भी अलॉट कर दिए गए हैं। हिसार में अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र की स्थापना के अलावा मौजूदा हवाई पट्टियों का सुधारीकरण किया जाएगा।    
पढ़ें पूरी खबर...  

योगेंद्र यादव बोले: सरकार के लिए वैक्सीन तैयार कर रहे किसान, पहली डोज दी पश्चिम बंगाल में, अब दूसरी यूपी में देंगे
सरकार जहां नागरिकों को कोरोना संक्रमण की डोज दे रही है, वही दूसरी ओर किसानों ने सरकार के लिए विशेष डोज तैयार की है। जिसका पहला टीका पश्चिम बंगाल के चुनाव में लगाया जा चुका है और अब दूसरा टीका उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में लगाने की तैयारी कर ली है। 
पढ़ें पूरी खबर...    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed