{"_id":"60dc45b38ebc3e22246ade67","slug":"haryana-electricity-department-started-ac-scheme-under-demand-side-management-scheme-for-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बिजली विभाग ने शुरू की एसी योजना, 59 फीसदी तक की छूट पर उपभोक्ताओं को मिलेंगे एसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बिजली विभाग ने शुरू की एसी योजना, 59 फीसदी तक की छूट पर उपभोक्ताओं को मिलेंगे एसी
Wed, 30 Jun 2021 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:51 PM IST
सार
कंपनियां नए एसी खरीदने और पुराने एसी बदलवाने पर उपभोक्ताओं को एमआरपी पर छूट देगी, वहीं सरकार द्वारा भी सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति बिजली विभाग के वेबपोर्टल https://acreplacementscheme.uhbvn.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार लाई एसी योजना।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ऊर्जा बचत को प्रोत्साहन देने के मद्देनजर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए देश में अपनी तरह की पहली ‘डिमांड साइड मैनेजमेंट-एसी योजना’ लाई है। बुधवार को ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने इसकी शुरुआत की। इसके तहत प्रदेशभर में लोगों को 1.05 लाख एसी न्यूनतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 59 प्रतिशत तक छूट पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। जिसके लिए इच्छुक लोगों को 24 अगस्त 2021 तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
बिजली मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग ने डैकन, ब्लू स्टार और वोल्टास के साथ समझौता किया है। लोगों की मांग पर 1.5 टन क्षमता के स्प्लिट एसी कम मूल्य पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके तहत घरेलू उपभोक्ता अपने पुराने एसी को भी बदलवा सकेंगे। इस प्रकार जहां उक्त कंपनियां नए एसी खरीदने और पुराने एसी बदलवाने पर उपभोक्ताओं को एमआरपी पर छूट देगी, वहीं सरकार द्वारा भी सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति बिजली विभाग के वेबपोर्टल https://acreplacementscheme.uhbvn.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकार ने इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अधिक सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में नया एसी खरीदने पर 2 हजार और पुराना एसी बदलवाने पर 4 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में नया एसी खरीदने पर 4 हजार व पुराना एसी बदलवाने पर 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा उपभोक्ताओं को नए एसी से बिजली के बिल में भी बचत होगी। इन ऊर्जा बचत करने वाले नए एसी लगाने से 3 स्टार क्षमता तक के पुराने एसी की तुलना में 657 बिजली की यूनिट और करीब 5 हजार रुपये तक वार्षिक बचत होगी। इनके साथ ही कम्प्रैसर की 10 वर्ष तक तथा अन्य सभी उपकरणों पर एक वर्ष तक की वारंटी मिलेगी। इस योजना के तहत उपभोक्ता के घरों में नि:शुल्क एसी फिट करने की पूरी जिम्मेदारी अधिकृत डीलर की ही होगी।