फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 29 June 2021

हरियाणा: बढ़ी फसली ऋण अदायगी की तारीख और पानीपत में युवक की हत्या... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 29 Jun 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अच्छे से पढ़ाई न कर पाने से 9वीं और 11वीं कक्षा में फेल हुए 1,06,800 विद्यार्थियों को पास होने के लिए दूसरा मौका दिया है। सरकार ने सोमवार को रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की ऑनलाइन परीक्षाएं 1 से 23 जुलाई तक अवसर एप के जरिये होंगी।  

विज्ञापन
Haryana Top News 29 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोविड की मार झेल रहे साढ़े तीन लाख किसानों को बड़ी राहत दी है। फसली ऋणों की अदायगी के भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को लगभग 35 करोड़ रुपये ब्याज राहत प्राप्त होगी। वहीं हरियाणा में कोविड-19 के उपचार एवं प्रबंधन में उपयोग की जा रही वस्तुओं और सेवाओं पर अब जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दरों में कमी से संबंधित अधिसूचना को मंजूरी दे दी है।  पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: 11.40 लाख जरूरतमंदों को न पैसा मिला और न ही सरसों का तेल 
हरियाणा के 11.40 लाख जरूरतमंद परिवारों को न तो सरसों का तेल मिला और न ही इसके बदले घोषित की गई धन राशि। फिलहाल ये राशि मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि विभाग के पास मात्र चार लाख कार्ड धारकों के ही बैंक खाता नंबर हैं, शेष उपभोक्ताओं के खाता संख्या लेने के लिए विभाग अब परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी से संपर्क साध रहा है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

कोरोना सकंट: कोविड उपकरणों पर जीएसटी की नई दरें होंगी लागू, सीएम मनोहर लाल ने अधिसूचना को मंजूरी दी
हरियाणा में कोविड-19 के उपचार एवं प्रबंधन में उपयोग की जा रही वस्तुओं और सेवाओं पर अब जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दरों में कमी से संबंधित अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। यह अधिसूचना 14 जून 2021 से लागू होकर 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: फसली ऋण अदायगी की तारीख बढ़ाई, 3.5 लाख किसानों को मिलेगी राहत
हरियाणा सरकार ने कोविड की मार झेल रहे साढ़े तीन लाख किसानों को बड़ी राहत दी है। फसली ऋणों की अदायगी के भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को लगभग 35 करोड़ रुपये ब्याज राहत प्राप्त होगी।
पढ़ें पूरी खबर... 

हरियाणा: नौवीं और 11वीं में फेल एक लाख विद्यार्थियों को दूसरा मौका, परीक्षा की डेटशीट जारी, ऑनलाइन होंगे पेपर
हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अच्छे से पढ़ाई न कर पाने से 9वीं और 11वीं कक्षा में फेल हुए 1,06,800 विद्यार्थियों को पास होने के लिए दूसरा मौका दिया है। सरकार ने सोमवार को रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की ऑनलाइन परीक्षाएं 1 से 23 जुलाई तक अवसर एप के जरिये होंगी। 

पढ़ें पूरी खबर... 

पानीपत में वारदात: बेटे के लिए लड़की देखने गए थे मां-बाप, घर में पड़ा मिला बेटे का शव
पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में 23 साल के युवक की सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे उसका दोस्त निर्माणाधीन मकान में पहुंचा तो खून से लथपथ युवक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed