फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 24 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में डेंगू आशंकित दो बच्चियों की मौत, खाद की किल्लत से निपटने को सीएम मनोहर लाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Sun, 24 Oct 2021 03:47 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 03:47 PM IST
सार

हिसार में डेंगू आशंकित दो बच्चियों की मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चियों को दो-तीन दिन से बुखार था। परिजनों ने उनका इलाज भी करवाया, लेकिन फायदा नहीं मिला। उधर, हरियाणा में बढ़ रही खाद की किल्लत से निपटने के लिए सीएम मनोहर लाल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। जिसमें अफसरों संग मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Top News 24 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए अफ्रीकी देशों में पांव पसारने जा रही है। पहले चरण में नजर पूर्वी और मध्य अफ्रीका के देशों पर है। निवेश बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा चुकी है। शिक्षा, उद्योग, प्रौद्योगिकी इत्यादि प्रमुख क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ से हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव सीरीज की शुरुआत होगी। 18 देशों के राजदूतों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। 28 अक्तूबर को राजदूत चंडीगढ़ पहुंचेंगे और पिंजौर हैरिटेज गार्डन इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। 29 अक्तूबर को चार सत्र में कनक्लेव होगा। इसमें उच्च अधिकारियों के अलावा बहादुरगढ़, पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित कुल पांच प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि अपने-अपने उत्पादों से जुड़े प्रस्तुतिकरण देंगे। कैसे आपस में व्यापार बढ़े, यहां मुख्य उद्देश्य रहेगा। देश-प्रदेश में श्रम लागत बढ़ रही है, ऐसे में उद्यमियों की नजर उन देशों पर है, जहां उद्योग स्थापना व व्यापार सस्ता है। हरियाणा में अफ्रीकी देशों के विद्यार्थी काफी संख्या में हिसार कृषि विवि, कुरुक्षेत्र विवि, गुरु जंभेश्वर विवि व अशोका सहित अन्य विवि में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हिसार: देव वाटिका में डेंगू आशंकित दो बच्चियों की मौत, आसपास ही हैं दोनों के मकान, बीमारी के बढ़ते प्रकोप से लोगों में डर

हिसार शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर लोगों में डर का माहौल है। पिछले तीन दिनों में वार्ड-5 स्थित देव वाटिका में डेंगू आशंकित दो बच्चियों की मौत हो चुकी है। जिन बच्चियों की मौत हुई हैं, उनके घर-घर भी आस-पड़ोस में हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा है। जानकारी के अनुसार देव वाटिका निवासी व डेयरी संचालक दीपक असीजा की सात साल की बेटी को एक सप्ताह पहले बुखार हो गया था। परिजनों ने उसे पास ही एक क्लीनिक से दवा दिलवा दी। दवा का असर नहीं हुआ और बुखार उतरता-चढ़ता रहा। इसके बाद परिजन उसे गुलाटी अस्पताल ले गए। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


हरियाणाः डीएपी खाद की किल्लत से निपटने को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
डीएपी खाद के बढ़ रहे संकट और किसानों में गुस्से को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। जिसमें कृषि विभाग, पुलिस विभाग व अन्य आला अधिकारियों के साथ सीएम मंथन करेंगे कि संकट से कैसे निपटा जाए। प्रदेश के ताजा हालातों की जानकारी के लेने के लिए दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास पर यह बैठक होगी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन: गुरनाम चढूनी का छलका दर्द, बोले- राज बिना धर्म नहीं चल सकता, ये तो आंदोलन है

राजनीति में उतरकर चुनाव में भाग लेने का बयान देकर विवादों में आ चुके किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का एक बार फिर दर्द छलका उठा। राजनीति में भागीदारी का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा को ऐलनाबाद उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए था। सक्रिय राजनीति में उतरने के पक्षधर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि राज बिना तो धर्म भी नहीं चल सकता, हम तो फिर भी आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ये है कि जिनके पास वोट हैं, उनके पास राज नहीं है और जिनके पास राज है, उनके वोट ही नहीं है। जिनके वोट हैं, किसान वे तो सड़कों पर प्रदर्शन करके डंडे खाने का काम कर रहे हैं। कॉर्पोरेट घरानों के पास वोट नहीं है लेकिन वे देश पर राज कर रहे हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

फतेहाबाद: जाखल पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो युवक ने किया हंगामा, साथियों के साथ मिलकर एसएचओ से की धक्कामुक्की

पंजाब-हरियाणा की सीमा के साथ लगते फतेहाबाद जिले के जाखल बस स्टैंड के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ युवकों ने खूब बदतमीजी की। युवकों ने एसएचओ से भी अभद्र व्यवहार किया। दरअसल एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया, तो उसने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तभी एसएचओ भी वहां पहुंच गए और हंगामा कर रहे दो युवकों को पीसीआर में बैठाने लगे। युवकों ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए जाखल थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ काफी देर तक हंगामा किया। ...पढ़ें विस्तृत खबर


हरियाणा: तीन विवि में वर्तमान सत्र से हिंदी में होगी बीटेक की पढ़ाई, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने दी मान्यता

हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक की पढ़ाई इसी सत्र से हिंदी भाषा में होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने शैक्षिक सत्र 2021-22 से हिंदी कोर्स शुरू करने की मान्यता दे दी है। दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विश्वविद्यालयों में दूरभाष नंबर, ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। गुरु जंभेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार को संगणक विज्ञान अभियांत्रिकी (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग), सूचना प्रौद्योगिकी (इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शाखा में 30-30 सीटों की मान्यता दी है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed