{"_id":"60faa16c8ebc3ecf0e5f8eaf","slug":"haryana-top-news-23-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: करनाल-यमुनानगर नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी और सिरसा में 500 किसानों पर केस... पढ़ें पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: करनाल-यमुनानगर नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी और सिरसा में 500 किसानों पर केस... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Fri, 23 Jul 2021 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Jul 2021 04:55 PM IST
सार
इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के माध्यम से कथित जासूसी कराने जाने के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया। हालांकि प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, मोहम्मद इलियास, मामन खान, कुलदीप वत्स, चिरंजीराव और राजेंद्र जून शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने ‘करनाल-यमुनानगर’ नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। वहीं करनाल जिले में एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां जमीन अपने आप ऊपर की ओर उठने लगी। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। कुछ युवकों ने पूरे वाकये को मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन
बड़ी सौगात: करनाल-यमुनानगर नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, चार साल में होगी पूरी, 883 करोड़ रुपये लागत
हरियाणा सरकार ने ‘करनाल-यमुनानगर’ नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 883.78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की डीपीआर को हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) रेल मंत्रालय और हरियाणा सरकार ने अंतिम रूप दे दिया है। परियोजना लगभग चार वर्ष की अवधि में क्रियान्वित होगी।
विज्ञापन
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
सिरसा: रोड जाम करने के आरोप में 500 किसानों पर केस दर्ज, पांच साथियों की रिहाई के लिए रोका था रास्ता
पांच किसानों की रिहाई के लिए 21 जुलाई को रोड जाम करने पर पुलिस ने डबवाली, बडगुड़ा और डिंग थाना में 500 किसानों पर मामला दर्ज किया है। बडागुड थाने में 250 से ज्यादा किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि डिंग एरिया में भावदीन टोल प्लाजा पर जाम लगाने पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं डबवाली में खुईया मलकाना टोल पर जाम लगने पर मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पेगासस मामला: कथित जासूसी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा नहीं, समर्थक विधायक पहुंचे
इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के माध्यम से कथित जासूसी कराने जाने के विरोध में गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया। हालांकि प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, मोहम्मद इलियास, मामन खान, कुलदीप वत्स, चिरंजीराव और राजेंद्र जून शामिल नहीं हुए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Tokyo Olympic 2021: प्रेरक है लकवा को हरा सबसे कम उम्र में ओलंपिक खेलने वाली पहलवान सोनम मलिक की कहानी
जब तक हौसला कायम होता है, तब तक बड़ी से बड़ी बाधा भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती है। ऐसी ही बाधाओं को पार करते हुए सोनीपत के मदीना गांव की पहलवान सोनम मलिक आज कुश्ती का बड़ा चेहरा बनी है। सोनम को चार साल पहले लकवा मारने पर छह महीने के लिए बिस्तर पर रहना पड़ा और डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि वह अब खेल नहीं सकती है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा में हैरतअंगेज घटना: अचानक पांच फुट ऊपर उठ गई जमीन, किसी ने कहा- आठवां अजूबा, कोई बोला- प्रलय
हरियाणा के करनाल जिले में एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां जमीन अपने आप ऊपर की ओर उठने लगी। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। कुछ युवकों ने पूरे वाकये को मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल है। वाकया करनाल जिले में कैथल रोड स्थित औगंद नर्दक नहर के पास का है।
पढ़ें विस्तृत खबर...